North Bengal

गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

बैष्णवनगर थाने की पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर गांजा सहित दो तस्करों को गिरफू कर लिया। गुरुवार रात वैष्णव नगर थाना इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 11 किलो गांजा बरामद किया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उनके नाम परेश हाल्दार मंटू विश्वास हैं। दोनों मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं। बरामद गांजा की कीमत एक लाख के करीब बताई गई है। इसे मालदा के किसी स्थान पर सप्लाई किया जाना था। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
Read More
मालवाहक वाहनों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए सीमा पार नहीं करने पर महदीपुर बॉर्डर ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने दिखाया आक्रोश

मालवाहक वाहनों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए सीमा पार नहीं करने पर महदीपुर बॉर्डर ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने दिखाया आक्रोश

मालदा के महदीपुर में भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सीमा पर महीनों से मालवाही ट्रक उस समय खड़ी थी जब बांग्लादेश में निर्यात किया जा रहा था। इससे ट्रक चालकों और निर्यातकों में व्यापक असंतोष है। आरोप है कि मालदा के महदीपुर अंतरराष्ट्रीय भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाहर से मालवाहक गाड़ियां आसानी से निर्यात नहीं कर सकती थीं। उन्हें महदीपुर क्षेत्र में तीन दिन के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग और अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मालगाड़ी में तीन माह तक खड़ा रहना पड़ रहा है| नतीजतन,निर्यातकों ने शिकायत की कि कुछ कच्चे माल सड़ रहे हैं । जैसे-जैसे यह समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है,…
Read More
एक करोड़ का ब्राउन शुगर जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

एक करोड़ का ब्राउन शुगर जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर दो तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से एक करोड़ रुपए का ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। बुधवार शाम को सिलीगुड़ी की न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने उन्हें पकड़ा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों के नाम संजीव मिश्रा और मोहम्मद सैफुल हुसैन हैं। ' संजीव नक्सलबाड़ी का सैफुल मालदा का रहने वाला है। उनके पास से 537 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। उन्हें कश्मीर कालोनी से गिरफ्तार किया‌ गया।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनके पास पहले से खबर‌थी कि कश्मीर कालोनी में दो तस्कर ब्राउन शुगर की तस्करी…
Read More
तृणमूल नेता का जताया आभार

तृणमूल नेता का जताया आभार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुमोदन पर जलपाईगुड़ी नगरपालिका के एक नम्बर वार्ड के तृणमूल नेता शेखर बनर्जी के प्रयासों से एक नम्बर वार्ड निचले इलाके में पिछले 35 वार्ड वर्षों से रह रहे लोगों को जमीन का पट्टा मिला। पट्टा पाने के बाद उन्होंने तृणमूल नेता शेखर बनर्जी को सम्मानित किया।
Read More
स्वेच्छा सेवी संस्था ब्लड डोनर अॉर्गनाइजेशन ने लड़की की शादी में की आर्थिक मदद

स्वेच्छा सेवी संस्था ब्लड डोनर अॉर्गनाइजेशन ने लड़की की शादी में की आर्थिक मदद

एक गरीब घर की बेटी की शादी में स्वयं सेवी संस्था ब्लड डोनर अॉर्गनाइजेशन के सदस्यों ने आर्थिक मदद के साथ-साथ मछली और मिठाई देकर मदद की।जानकारी के अनुसार, जलपाईगुड़ी के शिरीषतल्ला के समीप 21 नम्बर वार्ड के बिलपाड़ा इलाके के रहने वाले बासु सूत्रधर अपनी बेटी की शादी के लिए संस्था से आर्थिक मदद मांगी थी। इसके बाद ही उन्होंने जरूरी राशि और विभिन्न सामग्री उपहार के तौर पर संस्था की ओर से दी गई। इस दौरान संस्था की ओर से शोलमारी फूलबाड़ी शाखा के कोआर्डिनेटर पंकज बाड़ ई, पर्यवेक्षक नित्यानंद बर्मन और दीपक सेन प्रमुख रूप से उपस्थित…
Read More