North Bengal

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तीन दिवसीय उत्तर यात्रा सोमवार से शुरू हो रही है

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अलीपुरद्वार जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को उत्तर बंगाल पहुंचेंगी। “मंगलवार को, वह अलीपुरद्वार शहर के परेड ग्राउंड में तृणमूल लोगों की एक जनसभा में भाग लेंगी और अगले दिन (बुधवार) जिले के कालचीनी ब्लॉक में एक स्थल पर आदिवासी जोड़ों के सामूहिक विवाह में उपस्थित होंगी। वह उसी दिन कलकत्ता वापस आएंगी, ”एक सूत्र ने कहा। बंगाल का बीसवां जिला अलीपुरद्वार, जिसे 2014 में ममता बनर्जी सरकार द्वारा बनाया गया था, में एससी और एसटी का वर्चस्व है, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत आबादी शामिल…
Read More
जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर एंबुलेंस परिसेवा का हुआ उद्घाटन

जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर एंबुलेंस परिसेवा का हुआ उद्घाटन

जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में शनिवार से क्रिटिकल केयर एंबुलेंस परिसेवा की शुरुआत की गयी। उत्तर बंगाल के जन स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. सुशांत कुमार रॉय  ने 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस विशेष एम्बुलेंस का उद्घाटन किया। इस अवर पर उन्होंने कहा कि जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल संभवत: राज्य का पहला अस्पताल है जहां क्रिटिकल केयर एंबुलेंस परिसेवा मुहैया कराई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सेवा तभी प्रदान की जाएगी जब मरीज को उन्नत उपचार के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा।
Read More
‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम ने लोगों ने मेयर के सामने रखी अपनी समस्यांए, मेयर ने दिया तत्काल समाधान का आश्वासन

‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम ने लोगों ने मेयर के सामने रखी अपनी समस्यांए, मेयर ने दिया तत्काल समाधान का आश्वासन

सिलीगुड़ी के लोगों की समस्याएं जानने और उन  समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सिलीगुड़ी के मेयर  गौतम देव ने प्रत्येक शनिवार को  'टॉक टू मेयर' कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।  इसी क्रम में आज भी वे टेलीफोन के जरिए शहरवासियों की विभिन्न समस्याएं सुनी। आज इस कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न इलाके के लोगों ने अपनी समस्याएं मेयर के समक्ष रखते हुए इसके तत्काल समाधान की मांग की।  इस अवसर पर मेयर  गौतम देव ने कहा बातचीत के दौरान शहरवासियों ने उनके  समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। साथ ही उन्होंने कहा  इससे  पहले भी कई लोगों ने इस कार्यक्रम के जरिए…
Read More
सिलीगुड़ी : स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त ,

सिलीगुड़ी : स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त ,

सिलीगुड़ी के सेवक रोड में मंगलवार सुबह विद्यार्थियों  से लदी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चारों ओर अफरा तफरी मच गयी| घटना के  बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्कूल बस में सवार छात्रों को बाहर निकालने लगे। इधर घटना की खबर पाकर भक्ति नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह प्राइवेट स्कूल की एक बस बच्चों को लेकर सेवक रोड होते हुए स्कूल की ओर जा रही थी तभी शहर के डॉन बोस्को मोड़ इलाके में बस सड़क किनारे गद्दे में…
Read More
बाईचुंग भूटिया ने सिलीगुड़ी दादाभाई स्पोर्टिंग क्लब का किया दौरा

बाईचुंग भूटिया ने सिलीगुड़ी दादाभाई स्पोर्टिंग क्लब का किया दौरा

बाइचुंग भूटिया पहाड़, तराई और डुआर्स के फुटबॉल खिलाड़ियों को यूनाइटेड सिक्किम फुटबॉल क्लब में सीधे खेलने का मौका दे रहे है। सोमवार को हुए प्रेस कांफ्रेंस में बाइचुंग भूटिया ने कहा कि फुटबॉल अकादमी 2 मई से सिलीगुड़ी के सालूगाड़ा में शुरू की जाएगी। इसके अलावा सिलीगुड़ी शहर के क्लबों को भी अकादमी का दौरा करने का अवसर मिलेगा| साथ ही साथ आज बाईचुंग भूटिया ने भी मैदान का दौरा किया। उन्होंने सिलीगुड़ी दादाभाई स्पोर्टिंग क्लब में मैदान का दौरा किया और क्लब के अधिकारियों से बातचीत की।
Read More