North Bengal

इंतजार ख़त्म, 26 सितंबर से फिर से दौड़ेगी टॉय ट्रेन, होगा एसी कोच भी  

इंतजार ख़त्म, 26 सितंबर से फिर से दौड़ेगी टॉय ट्रेन, होगा एसी कोच भी  

 बस दो दिन और फिर इंतजार ख़त्म। दुर्गा पूजा से ठीक पहले २६ सितंबर से पहाड़ की वादियों में ऐतिहासिक टॉय ट्रेन की आवाज फिर से गूंजने लगेगी। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे सूत्रों के अनुसार इस बार टॉय ट्रेन का सफर ख़ास होगा क्योंकि पूजा के मद्देनजर टॉय ट्रेन में एसी कोच भी जोड़ा जा रहा। बताते चले १७ माइल इलाके में भूस्खलन के कारण ३ सितंबर से सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग मार्ग पर टॉय ट्रेन परिसेवा बंद कर दी गयी थी। सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग टॉय ट्रेन करीब २३ दिन बाद २६ सितंबर से फिर से शुरू हो रही है। पूजा के मौसम में टॉय ट्रेन…
Read More
इस्लामपुर में भी बढ़ रहा डेंगू, स्वास्थ्य विभाग चिंतित  

इस्लामपुर में भी बढ़ रहा डेंगू, स्वास्थ्य विभाग चिंतित  

पूरे उत्तर बंगाल के साथ साथ उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग से लेकर आम लोग तक चिंतित है। इस्लामपुर महकमा अस्पताल में फिलहाल १० लोगों को बुखार के साथ भर्ती कराया गया है, उनका इलाज चल रहा है, वे डेंगू से पीड़ित बताये जा रहे हैं। अस्पताल अधीक्षक ने कहा है कि अब तक डेंगू के सात मरीज मिल चुके हैं, लेकिन हम पर्याप्त इलाज मुहैया करा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से डेंगू  की रोकथाम के लिए  घर के आस-पास कहीं भी पानी…
Read More
केले की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी , एक गिरफ्तार

केले की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी , एक गिरफ्तार

पिकअप वैन में केले की आड़ में गांजा की तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम तपन सरकार है। वह अलीपुरद्वार-1 के मजबिल इलाके का रहनेवाला है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को अलीपुरद्वार-1 के सोनापुर कॉलोनी इलाके में छापेमारी कर पिकअप वैन को रोका।  तलाशी के दौरान पिकअप वैन से करीब 142 किलो गांजा बरामद हुआ। केले के नीचे भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही थी। छापेमारी में अलीपुरद्वार महकमा पुलिस अधिकारी देबाशीष चक्रवर्ती, अलीपुरद्वार थाना के आईसी अनिंद्य भट्टाचार्य, सोनापुर चौकी के ओसी मिंगमा…
Read More
तीन घंटे तक अँधेरे में डूबा रहा सिलीगुड़ी जिला अस्पताल

तीन घंटे तक अँधेरे में डूबा रहा सिलीगुड़ी जिला अस्पताल

सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर को लोडशेडिंग के कारण अंधेरे में डूब गया। लोडशेडिंग के कारण जहां एक ओर चिकित्सा व्यवस्था बाधित हुई वहीं दूसरी ओर लंबे समय तक सर्जरी को टाल दिया गया। बिजली नहीं होने से मरीजों व उनके परिजनों को भरी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया गया है कि पीसीयू और सीसीयू के लिए अलग-अलग जनरेटर होने के कारण बिजली गुल होने से वहां कोई समस्या नहीं हुई। पर मुख्य जनरेटर के खराब होने से कुछ देर लोड शेडिंग के बाद पूरा अस्पताल परिसर अंधेरे में डूब गया। इस दौरान ड्रेसिंग के साथ आपातकालीन सेवाएं बाधित रही। स्थिति से…
Read More
हथियारों के साथ इलाके के लोगों पर हमले की घटना में तीन गिरफ्तार

हथियारों के साथ इलाके के लोगों पर हमले की घटना में तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आशिघर आउट पोस्ट की पुलिस ने २४ घंटे के भीतर शांतिनगर में  स्थानीय  लोगों पर हुए  हमले की घटना से जुड़े रहने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम विश्वजीत मंडल (27), तन्मय सरकार उर्फ पाताल (24), शुभंकर बेपारी उर्फ पाताल (21) हैं। ये सभी सिलीगुड़ी नगर निगम  के वार्ड नंबर ३६ के शांतिनगर बउ बाजार के रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि इस घटना में कौन कौन शामिल है। गिरफ्तार लोगों को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में लिया जाया गया। गौरतलब है…
Read More