Siliguri

नशे में धुत पति ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर में लगाई आग 

नशे में धुत पति ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर में लगाई आग 

सिलीगुड़ी :  नशे में धुत पति ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद अपने ही घर में आग लगा दी। सिलीगुड़ी महकमा परिषद अंतर्गत जलास निज़ामतारा क्षेत्र का झमकलाल जोत गांव में इस घटना के सामने आने के बाद सनसनी फ़ैल गई.जानकरी अनुसार  देर रात नूर इस्लाम घर आया और खाना खाया। इसके बाद पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया । बाद में नशे घर में आग लगा दी और भाग गया. आग देखकर उसकी पत्नी अपने छोटे बेटे के साथ अपने पिता के घर भाग गयी. सूचना मिलने के बाद फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।…
Read More
सिलीगुड़ी की अर्जुन पुरस्कार विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी मांतू घोष शुरू करने जा रहीं हैं आधुनिक टेबल टेनिस प्रशिक्षण केंद्र

सिलीगुड़ी की अर्जुन पुरस्कार विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी मांतू घोष शुरू करने जा रहीं हैं आधुनिक टेबल टेनिस प्रशिक्षण केंद्र

सिलीगुड़ी : अर्जुन पुरस्कार विजेता पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी मांतू घोष  एक बार फिर सिलीगुड़ी को टेबल टेनिस के खेल में दिशा दिखाने जा रही हैं. सिलीगुड़ी में अत्याधुनिक उपकरणों और बुनियादी ढांचे के साथ एक नया प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने वाला है। मांतू घोष  ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से यह बात कही. इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन 11 जनवरी को बाबूपारा में किया जायेगा। इसके अलावा इस दिन सिलीगुड़ी में टेबल टेनिस की मशहूर हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। आज एक संवाददाता सम्मेलन में मांतू घोष  ने कहा कि सिलीगुड़ी में टेबल टेनिस को मजबूत…
Read More
नए वर्ष का स्वागत करने के लिए दार्जिलिंग में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम  

नए वर्ष का स्वागत करने के लिए दार्जिलिंग में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम  

दार्जिलिंग : वर्तमान वर्ष की  विदाई देने और नए अंग्रेजी वर्ष का स्वागत करने के लिए पर्यटक दार्जिलिंग में आते हैं। इस साल भी नए साल का स्वागत करने के लिए पर्यटकों की भारी  भीड़ पहाड़ों पर देखी जा रही है। सुबह से आसमान साफ होने के कारण पर्यटक दार्जिलिंग के बतासिया लूप से कंचनजंगा का नजारा देखकर खुश हैं। फिलहाल दार्जिलिंग में पैर रखने तक के लिए कोई जगह नहीं है। आज सुबह से दार्जिलिंग के जीरो पॉइंट में  पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है। बतासिया लूप पर सुबह से ही कंचनजंगा दर्शन के लिए  पर्यटक उमड़ पड़े है।…
Read More
लिम्पोंग की पहाड़ियों में शुरू हुआ प्रकृित पाठ एडवेंचर कैंप

लिम्पोंग की पहाड़ियों में शुरू हुआ प्रकृित पाठ एडवेंचर कैंप

सिलीगुड़ी : मालबाजार माउंटेन ट्रेकर्स फाउंडेशन का नौवां प्रकृित पाठ एडवेंचर कैंप शुक्रवार से कालिम्पोंग जिले के पहाड़ी इलाके सैमसिंग फाड़ी मैदान में शुरू हुआ। 30 दिसंबर तक चलने वाले इस शिविर में उत्तर बंगाल के विभिन्न इलाकों से 65 लड़के-लड़कियां हिस्सा ले रहे है। 4 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में लड़के-लड़कियों को आत्मनिर्भरता के अलावा विभिन्न पौधों, जानवरों और पक्षियों से परिचित कराया जाएगा। नदी पार करना, रॉक क्लाइम्बिंग सहित जानवरों से बचाव कैसे करें, यह भी सिखाया जाएगा।  शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज और संगठन का झंडा फहराकर की गयी  है। अतिथि के रूप में रेंजर…
Read More
छह साइकिलों के साथ साइकिल चोर गिरफ्तार

छह साइकिलों के साथ साइकिल चोर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : पिछले कुछ समय से साइकिल चोरी घटना में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।  सिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की एनजेपी थाने में साइकिल चोरी की कई रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एनजेपी थाने की पुलिस ने साहूडंडी स्थिति सिपाहीपाड़ा के रहने वाले एक आरोपी गोपाल मजूमदार (३५) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 साइकिलें बरामद की गई है। दो-तीन दिन पहले ही शाहूडांगी के रहने वाले एक व्यक्ति ने साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह कॉलेजपाड़ा  में काम के लिए आया था लेकिन उसकी…
Read More