Siliguri

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर हुई दुर्घटना में दो घायल 

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर हुई दुर्घटना में दो घायल 

सिलीगुड़ी महकमा  परिषद अंतर्गत फांसीदेवा ब्लॉक के विधान नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर गुरुवार को एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में स्कूटी पर सवार दो सवार घायल हो गए। पता चला है कि स्कूटी पर सवार दोनों लोग सिलीगुड़ी से इस्लामपुर की ओर जा रहे थे। तभी सिलीगुड़ी महकमा के विधान नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर पहुंचते ही वे नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर गए। दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना विधान नगर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद विधान नगर…
Read More
चंपासारी एटीएम लूट: तीन बदमाश गिरफ्तार, सभी हरियाणा निवासी, करीब 4 लाख रुपए बरामद

चंपासारी एटीएम लूट: तीन बदमाश गिरफ्तार, सभी हरियाणा निवासी, करीब 4 लाख रुपए बरामद

प्रधान नगर थाने की अपराध निरोधक शाखा ने चंपासारी में हुई एटीएम लूट की घटना का राज सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल अंतरराज्यीय लूट गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों से 3 लाख 196 रुपए बरामद किए गए हैं।आरोपियों को मंगलवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार लोगों के नाम मोहम्मद इसराइल, जावेद खान और मोहम्मद खुशीद हैं। तीनों हरियाणा के नुहू जिले के रहने वाले हैं और कुख्यात 'मेवात गिरोह' के सदस्य हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह अलग-अलग राज्यों में एटीएम…
Read More
यूनियन बैंक में रात के समय अचानक बजने लगा सायरन, दहशत में आए स्थानीय लोग

यूनियन बैंक में रात के समय अचानक बजने लगा सायरन, दहशत में आए स्थानीय लोग

सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा थाना अंतर्गत शिवमंदिर इलाके में एक सरकारी बैंक के अंदर अचानक से सायरन बज उठा। कल रात नौ बजे सिलीगुड़ी के शिवमंदिर बस स्टैंड स्थित यूनियन बैंक में सायरन बजने से लोग दहशत में आ गए, क्योंकि इस प्रकार का सायरन बैंक में तब बजता है, जब लूट की कोई वारदात हो या आगजनी। इसलिए  स्थानीय लोग इस बात को लेकर दहशत में आ गए कि कहीं यह बैंक में जबरदस्ती घुसने का प्रयास तो नहीं  किया है। मालूम हो कि बैंक कर्मी अपना काम खत्म कर दोपहर तक बैंक से निकल चुके थे। गुरुवार को रात करीब नौ बजे…
Read More
हाशमी चौक में विशाल पेड़ गिरने से हनुमान मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त

हाशमी चौक में विशाल पेड़ गिरने से हनुमान मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त

हाशमी चौक से सटे हिलकार्ड रोड पर बुधवार देर रात अचानक एक विशाल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। उस पेड़ के आसपास हनुमान मंदिर था, पेड़ गिरने से मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने मंदिर के अंदर स्थित मूर्ति को हटा दिया।  पेड़ गिरने से हाशमी चौक से सेवक मोड़ तक का महत्वपूर्ण मार्ग रात से ही पूरी तरह बंद हो गया था। नगर निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह से ही पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया है। पेड़ की टहनियों और तनों को चरणबद्ध तरीके से काटकर हटाया…
Read More
सिलीगुड़ी में रात के अंधेरे में लूटा गया एटीएम! 10.5 लाख रुपए गायब

सिलीगुड़ी में रात के अंधेरे में लूटा गया एटीएम! 10.5 लाख रुपए गायब

मैनागुड़ी में एटीएम लूट की  घटना के बाद सिलीगुड़ी में रात के अंधेरे में एक और एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार देर रात बदमाशों ने चंपासारी मोड़ से सटे ज्योति नगर इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को लूट लिया। शुरुआती जांच में करीब 10.5 लाख रुपए के नुकसान की बात सामने आई है। घटना सुबह 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि चार से पांच बदमाश मुंह ढके हुए सफेद रंग की कार में सवार होकर मौके पर आए और पूरी घटना को…
Read More