Siliguri

सरस्वती पूजा : वसंत के आगमन की तैयारी, सज गए बाजार

सरस्वती पूजा : वसंत के आगमन की तैयारी, सज गए बाजार

सिलीगुड़ी : सरस्वती पूजा को लेकर सिलीगुड़ी में उत्सव सा माहौल है। सिलीगुड़ी शहर में हर साल सरस्वती पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाता है. विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और अन्य स्थानों पर ज्ञान की देवी की आराधना की जाती है। हर साल की तरह इस साल भी सरस्वती पूजा को लेकर शिक्षा प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इधर   सरस्वती पूजा को लेकर बाजारों में चहल पहल शुरू हो गयी है। शहर के विभिन्न बाजारों में माँ सरस्वती की मूर्ति देखी जा सकती है। विधान मार्केट स्थित गोष्ठ पाल की मूर्ति के सामने  छोटे बड़े विभिन्न आकारों…
Read More
दार्जिलिंग इको-टूरिज्म एवं कल्चरल फेस्टिवल 7 फरवरी से सिटोंग में होगा शुरू 

दार्जिलिंग इको-टूरिज्म एवं कल्चरल फेस्टिवल 7 फरवरी से सिटोंग में होगा शुरू 

सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग इको-टूरिज्म एवं कल्चरल फेस्टिवल  का आयोजन 7, 8 और 9 फरवरी को सिटोंग के अहल मैदान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजकों ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।  उन्होंने कहा कि यह उनका दूसरा वर्ष है और वे आने वाले दिनों में दार्जिलिंग इको-टूरिज्म और सांस्कृतिक महोत्सव को बढ़ावा देते रहेंगे। यह महोत्सव मुख्य रूप से पहाड़ी लोगों की संस्कृति को उजागर करेगा। इसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय भोजन और अनेक कार्यक्रम होंगे।  इसके अलावा, आयोजकों ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सिटोंग के होमस्टे में ठहरने वाले पर्यटकों…
Read More
सड़क दुर्घटना में न जाए किसी की जान, इसलिए पानीटंकी ट्रैफिक गार्ड ने ” सेफ ड्राइव, सेव लाइफ” के तहत चलाया जागरूकता अभियान

सड़क दुर्घटना में न जाए किसी की जान, इसलिए पानीटंकी ट्रैफिक गार्ड ने ” सेफ ड्राइव, सेव लाइफ” के तहत चलाया जागरूकता अभियान

सिलीगुड़ी : 'सेफ ड्राइव, सेव लाइफ' कार्यक्रम के माध्यम से पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार  को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के पानीटंकी ट्रैफिक गार्ड की ओर से यातायात सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया।अज विभिन्न वाहनों के चालकों को यातायात जागरूकता संदेश दिए गए और विभिन्न वाहनों पर "हेलमेट सेफ ड्राइव, सेव लाइफ" के स्टिकर चिपकाए गए। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को उनके अच्छे काम के लिए पुरस्कृत किया गया। पुलिस पिछले कुछ वर्षों से राज्य सरकार के "सेफ ड्राइव, सेव लाइफ " कार्यक्रम को पूरे राज्य में चला रही है।  इस कार्यक्रम के परिणामस्वरूप दुर्घटनाओं का प्रतिशत कुछ हद…
Read More
पिस्तौल, कारतूस और हथियार के साथ बिहार के दो असामाजिक तत्वों के साथ तीन गिरफ्तार

पिस्तौल, कारतूस और हथियार के साथ बिहार के दो असामाजिक तत्वों के साथ तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : बिहार के तीन असामाजिक तत्वों को सिलीगुड़ी में गिरफ्तार किया गया है। नगर निगम के वार्ड नंबर 41 के ताराचाँद मैदान में असामाजिक कार्य करने के लिए कई लोग एकत्र हुए थे। उनके पास देशी पिस्तौल, कारतूस और हथियार थे। सूचना मिलने के बाद सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के भक्तिनगर थाने ने इलाके में छापा मारा और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये लोगों में मुजफ्फर आलम उर्फ गुड्डू शामिल है जो बिहार के किशनगंज का निवासी है।वह सिलीगुड़ी में लिम्बुबस्ती में घर लेकर भाड़े पर रहता है। इसके अलावा दीपक पासवान का घर बिहार के खगड़िया में…
Read More
देशी-विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

देशी-विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के सिलीगुड़ी थाने के एनटी क्राइम विंग की टीम ने भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिलीगुड़ी पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से टिकियापाड़ा बाजार इलाके में अवैध शराब के कारोबार की खबरें मिल रही थीं। सिलीगुड़ी पुलिस स्टेशन की अपराध निरोधक शाखा इलाके पर नजर रख रही थी। सिलीगुड़ी पुलिस स्टेशन की अपराध निरोधक शाखा की एक टीम ने मंगलवार रात टिकियापाड़ा बाजार में छापेमारी की। इस अभियान में रामनाथ पासवान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का घर…
Read More