14
Aug
सिलीगुड़ी में एटीएम लूटने की एक और कोशिश हुई है। इस बार, सिलीगुड़ी महकमा के खारीबाड़ी में एक सरकारी बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की गई। दार्जिलिंग जिले के खारीबाड़ी थाना क्षेत्र के भालूगाड़ा इलाके में चार बदमाश एक एटीएम लूटने की कोशिश कर रहे थे। एक व्यक्ति को इसकी जानकारी हुई। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। बदमाश एक छोटी सफेद कार में आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पुलिस को देखते ही बदमाश भाग गए। सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है. गाड़ी का नंबर व बदमाशों की पहचान करने की…
