Siliguri

पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा, अपराध करने के लिए हुए थे जमा 

पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा, अपराध करने के लिए हुए थे जमा 

सिलीगुड़ी पुलिस ने गोपनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार  पर  कल रात छापेमारी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। सिलीगुड़ी थाने को गोपनीय सूत्र से सूचना मिली कि सिलीगुड़ी के वार्ड 30 के देशबंधु पाड़ा पाइपलाइन इलाके में 10 से 12 बदमाश शहर में अपराध करने के लिए एकत्र हुए हैं। जैसे ही पुलिस को यह जानकारी मिली, सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस इस अभियान में चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफल रही। हालांकि, पुलिस की छापेमारी की भनक लगने पर बाकी लोग भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए चार लोगों की तलाश, उनके…
Read More
विद्युत सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान और कार्यशाला आयोजित

विद्युत सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान और कार्यशाला आयोजित

4 मार्च से शुरू आज सोमवार तक चलने वाले राज्यव्यापी विद्युत सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन आज  जलपाईगुड़ी में एक विशेष जागरूकता अभियान और कर्मचारी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोमवार को जलपाईगुड़ी में पश्चिम बंगाल विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जलपाईगुड़ी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय मंडल ने कहा, यह जागरूकता अभियान 4 मार्च से पूरे राज्य में चल रहा है। आज आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।  साथ ही  कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से फील्ड में बिजली से जुड़े काम करने वालों को प्रशिक्षण दिया।
Read More
कुएं में गिरा वयस्क तेंदुआ, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

कुएं में गिरा वयस्क तेंदुआ, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

सिलीगुड़ी के दागापुर चाय बागान इलाके के डामराग्राम में एक वयस्क तेंदुआ कुएं में गिर गया था। यह खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी महानंदा वन्यजीव वन विभाग के कर्मचारियों को दी। वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। आपको बता दें कि करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बचाया गया। बताया जा रहा है कि बचाए गए तेंदुए को प्रारंभिक उपचार के बाद घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा। दूसरी ओर, तेंदुए के पकड़े जाने के बावजूद …
Read More
दार्जिलिंग जिला महिला कांग्रेस द्वारा सिलीगुड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

दार्जिलिंग जिला महिला कांग्रेस द्वारा सिलीगुड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

शनिवार को देश के बाकी हिस्सों के साथ सिलीगुड़ी में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। आज यह दिवस सिलीगुड़ी के सफदर हाशमी चौक पर दार्जिलिंग जिला महिला कांग्रेस द्वारा मनाया गया। इस कार्यक्रम में दार्जिलिंग जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूमा नाथ और दार्जिलिंग जिला महिला कांग्रेस की अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थीं। दार्जिलिंग जिला महिला कांग्रेस ने सड़कों पर घूम रही महिलाओं को बधाई पत्र देकर तथा चॉकलेट खिलाकर उनका मुंह मीठा कराकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
Read More
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गई रैली 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गई रैली 

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। ''हम महिलाएं  हैं और सब कुछ कर सकती हैं'', इसी नारे को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी खालपाड़ा पुलिस चौकी की पहल पर स्थानीय महिलाओं की भागीदारी में एक जुलूस का आयोजन किया। यह जुलूस खालपारा इलाके में मिलन समिति शीतला मंदिर से शुरू हुआ है, जिसमें स्थानीय महिलाएं के साथ पुरुषों ने भी भाग लिया।  यह जुलूस शीतला मंदिर से शुरू होकर खालपारा की कई गलियों की परिक्रमा करता के बाद पुन:  शीतला मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। शीतला मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डाला गया, जानकारी दी गई कि आखिर आज महिला…
Read More