22
Aug
सिलीगुड़ी स्टेडियम के नजदीक तिलक रोड स्थित एक नर्सिंग होम में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नर्सिंग होम की छत पर लगे सोलर पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने लगा, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग का एक इंजन, पानिटंकी आऊटपोस्ट की पुलिस और बिजली विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई। नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच डर और दहशत का माहौल बन गया। नर्सिंग होम प्रशासन ने बताया कि जैसे ही सोलर पैनल से धुआं निकलता देखा…
