Siliguri

मूसलाधार बारिश के दौरान घर की दीवार गिरने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, इलाके में छाया मातम

मूसलाधार बारिश के दौरान घर की दीवार गिरने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, इलाके में छाया मातम

मूसलाधार बारिश के दौरान घर की दीवार गिरने से  भाई-बहन की दर्दनाक हो गयी, इस घटना से पाघालुपाड़ा इलाके शोक की लहार छा गयी है। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के जलपाईगुड़ी जिला राजगंज ब्लॉक के भोरेर आलो थाना अंतर्गत पाघालुपाड़ा (साहूडांगी) इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तेज बारिश के चलते एक घर की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक भाई और बहन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही थी। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में अचानक…
Read More
मूसलाधार बारिश से  गांद्रा नदी पर बना लकड़ी का पुल टूटा, ग्रामीणों को भारी परेशानी

मूसलाधार बारिश से  गांद्रा नदी पर बना लकड़ी का पुल टूटा, ग्रामीणों को भारी परेशानी

मंगलवार शाम से शुरू हुई भारी बारिश के कारण जलपाईगुड़ी ज़िले के धूपगुड़ी महकमा अंतर्गत बारोघारिया ग्राम पंचायत के मांतापाड़ा क्षेत्र से सटे गांद्रा नदी पर बना लकड़ी का पुल तेज जलप्रवाह में बह गया।इस पुल के टूट जाने से इलाके के सैकड़ों ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही पुल स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, ऑफिस और बाजार जाने वाले लोगों के लिए मुख्य रास्ता था। पुल के टूटने से अब लोगों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना करना पड़ेगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल काफी लंबे समय से जर्जर अवस्था में था,…
Read More
सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की प्रधान नगर थाना पुलिस ने सोमवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद फिरोज के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात प्रधान नगर थाना क्षेत्र के गुरूंग बस्ती इलाके में एक युवक को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया। इस बारे में सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की, तो उसकी बातों में कई असंगतियां पाई गईं। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक…
Read More
माटीगाड़ा में पुलिस को बड़ी कामयाबी, प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

माटीगाड़ा में पुलिस को बड़ी कामयाबी, प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

माटीगाड़ा थाने की सादी वर्दी में पुलिस की कार्रवाई में एक बड़ी कामयाबी मिली। कल रात करीब 12 बजे पुलिस ने रवींद्र सरणी शिव मंदिर निवासी प्रदीप रॉय (उर्फ टेपू, उम्र 33 वर्ष) को शिव मंदिर इलाके के कॉलेजपाड़ा से गिरफ्तार किया। उसके पास से 25 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदीप रॉय कफ सिरप की तस्करी की योजना बना रहा था। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सादी वर्दी में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जाँच से पता चला है कि उसने…
Read More
अभया के दोषियों को सज़ा दिलाने की मांग में सिलीगुड़ी में मशाल जुलूस

अभया के दोषियों को सज़ा दिलाने की मांग में सिलीगुड़ी में मशाल जुलूस

द नाइट आवर्स नामक संगठन ने अभया कांड के दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने की मांग को लेकर 14 अगस्त को सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क से मशाल जुलूस निकालने  का  एलान किया है। संगठन ने बताया कि यह जुलूस बाघाजतिन पार्क से शुरू होकर सिलीगुड़ी के राजमार्गों से होकर गुजरेगा। आज सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के सदस्यों ने शिकायत की कि घटना के एक साल बाद भी अभय के दोषियों को सज़ा नहीं मिली है। उन्होंने सीबीआई और पुलिस की भूमिका पर भी रोष व्यक्त किया। संगठन शहर के सभी नागरिकों से इस मशाल…
Read More