Siliguri

सिलीगुड़ी में 25  फ़रवरी को आयोजित होने जा रहा है  ‘शिल्पी मिलन उत्सव’

सिलीगुड़ी में 25  फ़रवरी को आयोजित होने जा रहा है  ‘शिल्पी मिलन उत्सव’

सिलीगुड़ी में 'शिल्पी मिलन उत्सव' का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव का आयोजन बंगाल स्टेज परफॉर्मेंस गिल्ड नॉर्थ बंगाल कमेटी द्वारा किया जाएगा।25 फरवरी को सिलीगुड़ी के वृंदावन गार्डन में "शिल्पी मिलन उत्सव" का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आयोजक संस्था के सदस्यों ने दी। इस मिलन महोत्सव में पूरे उत्तर बंगाल से कलाकार भाग लेंगे, साथ ही संस्था के प्रभारी प्रख्यात संगीतकार नचिकेता, बांग्ला फिल्म के प्रसिद्ध कलाकार सुमित गांगुली एवं बांग्ला धारावाहिक की अभिनेत्री सिंजिनी चक्रवर्ती जैसे दिग्गजों के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहने की…
Read More
मंत्री मंत्री बेचाराम मन्ना ने पर्यावरण रक्षा के लिए सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में थर्माकोल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की 

मंत्री मंत्री बेचाराम मन्ना ने पर्यावरण रक्षा के लिए सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में थर्माकोल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की 

पश्चिम बांग्ला राज्य के कृषि एवं विपणन स्वतंत्र प्रभार मंत्री बेचाराम मन्ना ने थर्माकोल के इस्तेमाल को लेकर सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में थर्माकोल पर प्रतिबंध लगाने की आज घोषणा की उन्होंने व्यवसायियों और प्रशासन को अगले 15 दिनों के भीतर इस निर्णय को लागू करने का आदेश दिया।  साथ ही उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार ने सिलीगुड़ी के रेगुलेटेड मार्केट को सजाने की योजना बनाई है। चूंकि यह उत्तर बंगाल का सबसे बड़ा थोक बाजार है, इसलिए राज्य सरकार ने इसकी सुरक्षा से लेकर सभी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का निर्णय लिया है. इस संदर्भ…
Read More
लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल ने गठित की जयहिंद वाहिनी  

लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल ने गठित की जयहिंद वाहिनी  

लोकसभा चुनाव से पहले दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र में जयहिंद वाहिनी का गठन किया गया है. बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दार्जिलिंग जिला और कालिम्पोंग जिला कमेटी की तरफ से यह घोषणा की गयी। संवाददाता सम्मेलन में दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष शांता छेत्री, दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष कमल कुमार गोयल और अन्य नेता उपस्थित थे। दार्जिलिंग जिले में 21 और कलिंगपोंग जिले में 16 सदस्यों को लेकर जय हिंद वाहिनी का गठन किया गया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि  भविष्य में तृणमूल सरकार की जयहिंद वाहिनी विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं को बढ़ावा देगी। इसके अलावा…
Read More
सिलीगुड़ी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 

सिलीगुड़ी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 

आज, 21 फरवरी को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जा रहा है। देश और राज्य के अन्य हिस्सों की  तरह सिलीगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस विविध कार्यक्रमों के माध्यम से  मनाया गया. सिलीगुड़ी नगर पालिका और पश्चिम बंगाल सूचना एवं संस्कृति विभाग के   संयुक्त तत्वावधान में  अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस सिलीगुड़ी बाघाजतिन पार्क मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिलीगुड़ी नगर पालिका के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार अन्य पार्षद और गणमान्य लोग उपस्थित थे।  आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र  के संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन  की महासभा द्वारा वर्ष 1999 में पारित किए जाने…
Read More
पूरा हुआ घर का सपना, लॉटरी के माध्यम से 422 लोगों को मिला फ्लैट,  लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देंगी उनके घर की चाबी

पूरा हुआ घर का सपना, लॉटरी के माध्यम से 422 लोगों को मिला फ्लैट,  लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देंगी उनके घर की चाबी

सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को लॉटरी के माध्यम से आवास उपलब्ध कराने के लिया आज लॉटरी का आयोजन किया।मंगलवार को सिलीगुड़ी बघायोतिन पार्क मैदान में लॉटरी का आयोजन किया गया। सिलीगुड़ी कावाखाली इलाके में कुल 422 लगों को फ्लैट दिये जायेंगे। इसी उद्देश्य से मंगलवार को इस लॉटरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास बोर्ड के चेयरमैन सौरव चक्रवर्ती, सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, सिलीगुड़ी सब-डिविजनल काउंसिल के चेयरमैन अरुण घोष व अन्य गणमान्य उपस्थित थे.आपको बता दें कि इस फ्लैट के लिए अनुसूचित, जनजाति समेत विभिन्न कोटे से 1848 लोगों…
Read More