19
Feb
सिलीगुड़ी नगर पालिका के 47 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस नेता के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने दे दिया है। शनिवार को टॉक टू मेयर कार्यक्रम के बाद वे पत्रकारों से मुखातिब हुए कहा कि अवैध निर्माण चाहे किसी भी पार्टी के व्यक्ति या नेता हो, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। बताते चले कि शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारी वार्ड नंबर 47 के सौमित्र देबनाथ नामक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता के अवैध निर्माण को तोड़ने गए थे। निर्माण को ध्वस्त करने की कोशिश करते समय श्रमिकों को स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की…
