Siliguri

नक्सलबाड़ी मे बंद समर्थकों और सत्तारूढ़ दल के श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं में झड़प, एक गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी मे बंद समर्थकों और सत्तारूढ़ दल के श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं में झड़प, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी  महकमे के नक्सलबाड़ी स्थित सातभैया  मोड़  स्थित एशियन हाईवे पर  आज बंद को लेकर  भारी तनाव  देखा गया। आज सत्तारूढ़ दल के श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ उस समय झड़पें शुरू हो गईं जब  प्रदर्शन   कारियो ने बंद के कारण यातायात रोकना चाहा। नक्सलबाड़ी स्थित  सातभैया एशियन हाईवे पर बंद समर्थकों ने नारेबाजी और वाहनों को रोककर जबरन सड़क जाम कर दी। बाद में, राज्य की सत्ताधारी पार्टी के श्रमिक संगठन, INT TUC के कार्यकर्ता और समर्थक वहाँ पहुँच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने की कोशिश की। सड़क पर जाम लगे वाहनों का परिचालन सामान्य कराया…
Read More
सिलीगुड़ी में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह, स्कूली छात्र भी हुए शामिल 

सिलीगुड़ी में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह, स्कूली छात्र भी हुए शामिल 

पानीटंकी ट्रैफिक गार्ड की पहल पर सिलीगुड़ी शहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। सिलीगुड़ी के महात्मा गांधी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर, सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब, एसजीडीए के चेयरमैन दिलीप दुगर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम का खास आकर्षण विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात जागरूकता के महत्व को समझाना था। वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया और भावी पीढ़ी को नियमों का…
Read More
दिवंगत जयंत पाल द्वारा निर्मित प्रतिमा का मेयर ने किया अनावरण

दिवंगत जयंत पाल द्वारा निर्मित प्रतिमा का मेयर ने किया अनावरण

जयंत पाल द्वारा बनाई गई प्रतिमा का आज एक समारोह में अनावरण किया गया। यह प्रतिमा उन्होंने बहुत पहले बनाई थी, लेकिन आज इस प्रतिमा को पूर्ण रूप मिला और इसकी स्थापना हुई। दिवंगत कलाकार की मां की लंबे समय से इच्छा थी कि इस कलाकृति को उसका उचित स्थान मिले। आज इस प्रतिमा की स्थापना उसी इच्छा के सम्मान में की गई। सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब और नगर निगम के विभिन्न स्तरों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। जयंत पाल की मां भी मौजूद थीं। इस अवसर पर मेयर ने कहा,“आज का…
Read More
सिलीगुड़ी एंड स्माइल सोशल वेलफेयर सोसाइटी की  “वृद्धाश्रम ”  शुभ्र आरम्भ  13 जुलाई से

सिलीगुड़ी एंड स्माइल सोशल वेलफेयर सोसाइटी की  “वृद्धाश्रम ”  शुभ्र आरम्भ  13 जुलाई से

इलाके के कुछ युवाओं के प्रयास से समाज में उपेक्षित बुजुर्गों को आश्रय देने के लिए "वृद्धाश्रम " नामक आश्रय स्थल का निर्माण किया गया है। उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के ठीक पीछे न्यू रंगिया में सिलीगुड़ी एंड स्माइल सोशल वेलफेयर सोसाइटी  की पहल पर 13 जुलाई को वृद्धाश्रम का आधिकारिक रूप से शुभारंभ होने जा रहा है। इस मुद्दे पर सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब रूम में संस्था के संपादक नब कुमार बसाक ने अनिमेष दास, आलोक दास और साबिर आलम के साथ आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में  वृद्धाश्रम के विषय में  जानकारी दी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए नब कुमार बसाक…
Read More
सिलीगुड़ी में बनेगा आधुनिक प्रसूति अस्पताल, मेयर ने की घोषणा

सिलीगुड़ी में बनेगा आधुनिक प्रसूति अस्पताल, मेयर ने की घोषणा

सिलीगुड़ी शहर के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर  है। सिलीगुड़ी में बहुत जल्द ही अत्याधुनिक प्रसूति अस्पताल बनने जा रहा है। इस नए अस्पताल में 30 बेड होंगे और इसमें कई आधुनिक सेवाएं होंगी। शहर के मेयर गौतम देब ने इसके विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस अस्पताल में ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, ब्लड बैंक और 24 घंटे दवा की दुकान होगी। अस्पताल में डॉक्टरों के लिए आवास की भी व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इस नई पहल के जरिए आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं आसानी से और कम खर्च में मिलेंगी। मेयर ने…
Read More