12
Jan
पूरे बंगाल के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिलीगुड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं और कर्मियों ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलिसोमवार सुबह संस्थान के सभी विद्यार्थी और कर्मचारी परिसर में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद सभी ने स्वामीजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।उत्तरकन्या तक निकाली गई शोभायात्राश्रद्धांजलि सभा के पश्चात संस्थान से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देशभक्ति के गीतों…
