Siliguri

सिलीगुड़ी में 7वां गीतांजलि आम महोत्सव शुरू

सिलीगुड़ी में 7वां गीतांजलि आम महोत्सव शुरू

सिलीगुड़ी में शुक्रवार से 7वां गीतांजलि आम महोत्सव शुरू हो गया है। यह उत्सव तीन दिनों तक चलेगा। यहां देश-विदेश से तरह-तरह के आम आते हैं।इस फेस्टिवल में बांग्लादेश, भूटान, नेपाल समेत पूरे पश्चिम बंगाल से आम की विभिन्न प्रजातियों को लाया गया है। यहां आम के विभिन्न स्टॉल हैं। एक भारतीय संस्था नेपाल पर्यटन के सहयोग से इस उत्सव का आयोजन कर रही है। इस उत्सव के माध्यम से आम की खपत और आम से जुड़े किसानों को बढ़ावा देने और इस फल को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग उत्पादकों ने अपने-अपने…
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवी संगठनों की जागरुकता रैली

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवी संगठनों की जागरुकता रैली

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिलीगुड़ी में शहर के कई स्वयंसेवी संगठनों ने जागरुकता रैली निकालकर प्लास्टिक के इस्तेमाल नहीं करने का संदेश दिया। यह रैली महात्मा गांधी चौक से शुरू होकर हिलकार्ट रोड के होते हुए बाघायतिन पार्क के सामने समाप्त हुई। एक स्वयंसेवी संगठन की अध्यक्ष मुस्कान तमांग ने कहा कि अगर आम जनता जागरूक नहीं होगी तो अकेले प्रशासन द्वारा प्लास्टिक मुक्त शहर बनाना संभव नहीं है। उन्होंने सभी को प्लास्टिक कैरी बैग की जगह कपड़े के थैले का उपयोग करने का संदेश दिया।
Read More
उच्च माध्यमिक में छठे स्थान पर पहुंची सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा उत्सा कुंडू

उच्च माध्यमिक में छठे स्थान पर पहुंची सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा उत्सा कुंडू

सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा उत्सा कुंडू पूरे प्रदेश में उच्च माध्यमिक में छठे स्थान पर अपना कब्जा जमाया है। उच्च माध्यमिक शिक्षा वर्ष 2023 का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। दोपहर 12 बजे उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद कार्यालय से पत्रकार वार्ता कर परिणाम जारी किया गया। सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा उत्सा कुंडू ने हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। उसने आर्ट्स की पढ़ाई की है। पिता कॉलेज में प्रोफेसर हैं और मां स्कूल टीचर हैं। बेटी की सफलता से उसके परिवार और रिश्तेदार स्वाभाविक रूप से खुश हैं।…
Read More
विधान मार्केट के व्यापारियों का तीसरे दिन भी धरना जारी

विधान मार्केट के व्यापारियों का तीसरे दिन भी धरना जारी

दुकानों के मालिकाना हक की मांग को लेकर व्यापारियों का धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सिलीगुड़ी के विधान मार्केट के ऑटो स्टैंड के सामने व्यापारी पिछले 3 दिनों से धरने पर बैठे हैं। सिलीगुड़ी के हॉकर्स कॉर्नर, गेट बाजार और अन्य बाजारों के व्यापारी भी गुरुवार को तीसरे दिन के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। नतीजतन व्यापारियों की मांग तेज होती जा रही है। व्यापारी कल सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास बोर्ड के अधिकारियों के साथ मामले को लेकर बैठक करेंगे। हालांकि, अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उन्होंने कहा कि वे आने वाले दिनों में एक…
Read More
एनजेपी मजदूर संघ ने एडीआरएम कार्यालय पर दिया धरना

एनजेपी मजदूर संघ ने एडीआरएम कार्यालय पर दिया धरना

कटिहार डिविजन को देखरेख व अलीपुरद्वार डिविजन को बंदे भारत एक्सप्रेस के प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। रेलवे के इस फैसले के खिलाफ एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन की एनजेपी शाखा आंदोलन में शामिल हो गई है। इस मांग को लेकर गुरुवार को एनजेपी एडीआरएम कार्यालय पर धरना दिया गया। बंदे भारत के प्रबंधन की जिम्मेदारी अलीपुरद्वार से एनजेपी को हस्तांतरित की जाए। इसी मांग को लेकर गुरुवार को मजदूर संघ की ओर से एडीआरएम कार्यालय पर धरना दिया गया।
Read More