Siliguri

खूंटी पूजा के साथ सिलीगुड़ी की सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू

खूंटी पूजा के साथ सिलीगुड़ी की सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू

हर साल सिलीगुड़ी की सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति आकर्षक पूजा मंडप प्रस्तुत करती है। इस बार भी कोई अपवाद नहीं होगी, इस बार अपने 61वें वर्ष में विशेष आकर्षण के तौर पर राजस्थान की कलाकृति को पूजा मंडप में उकेरा जाएगा। इस पूजा मंडप के माध्यम से राजस्थान की कला पर प्रकाश डाला गया। उल्टा रथ के दिन, पूजा आयोजकों ने मंडप निर्माण का शुभारंभ खूंटी पूजा के माध्यम से की।
Read More
तृणमूल छात्र परिषद ने राजपाल के खिलाफ लगाया ‘गो बैक’ का नारा, दिखाया काला झंडा

तृणमूल छात्र परिषद ने राजपाल के खिलाफ लगाया ‘गो बैक’ का नारा, दिखाया काला झंडा

नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी ने राज्यपाल की ओर से कुलपति समेत कुल 14 लोगों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की। आज इस बैठक में नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी से 14 में से 13 लोग उपस्थित हुए। नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी के कैंपस में इस बैठक को लेकर तनाव देखा गया। तृणमूल छात्र परिषद ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने इन कुलपतियों की नियुक्ति अवैध तरीके से की है। इसके विरोध में उन्होंने इस बैठक को अवैध बताते हुए इसकी आलोचना की। इसी के खिलाफ उनलोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही राज्यपाल का काफिला विश्वविद्यालय पहुंचा, छात्र संगठन के सदस्यों ने उनके…
Read More
सीपीएम ने लालटेन लेकर किया लोडशेडिंग के खिलाफ प्रदर्शन

सीपीएम ने लालटेन लेकर किया लोडशेडिंग के खिलाफ प्रदर्शन

सिलीगुड़ी शहर में लगातार लोडशेडिंग के विरोध में सीपीआईएम सिलीगुड़ी 2 नंबर एरिया कमेटी ने हाथों में लालटेन लेकर विरोध रैली निकाली। गुरुवार को सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड पर अनिल विश्वास भवन के सामने लालटेन हाथ में लेकर हिलकार्ड रोड स्थित बिजली वितरण कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। शहर में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। इस लोड शेडिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन जारी किया गया। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर संगठन की ओर से सीपीआईएम एरिया कमेटी नंबर 2 द्वारा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई…
Read More
सिलीगुड़ी में लगातार बिजली कटौती पर भड़के विधायक

सिलीगुड़ी में लगातार बिजली कटौती पर भड़के विधायक

सिलीगुड़ी में लगातार बिजली कटौती हो रही है। जबकि शहरवासियों को अतिरिक्त बिजली शुल्क देना पड़ रहा है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी आवाज बुलंद की।सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम के सामने बुधवार को भाजपा के 3 नंबर मंडल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली। बिजली विभाग के ग्राहक सेवा केंद्र हाकिमपाड़ा क्षेत्र के सामने धरना दिया। इस विरोध प्रदर्शन में सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष भी मौजूद थे।प्रदर्शन के बाद मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सिलीगुड़ी शहर में आए दिन लोडशेडिंग हो रही है, शहरवासियों को अतिरिक्त बिजली शुल्क देना पड़ रहा है। इसके अलावा एक बार में तीन…
Read More
नगरनिगम ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया

नगरनिगम ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया

सिलीगुड़ी नगरनिगम ने सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करने के लिए अभियान छेड़ा है। शनिवार को वार्ड संख्या 28 में फुलेश्वरी नदी से सटे क्षेत्र के करीब 4 भूखंडों की सफाई कराई गई। टीन के घर और दुकानें तोड़ दी गईं। कब्जाधारियों ने शिकायत की कि बिना किसी पूर्व सूचना के यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दिन नगरनिगम के इंजीनियर की मौजूदगी में और सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सहयोग से सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
Read More