01
Jun
पूर्व घोषणा के अनुसार, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देशानुसार आज, 1 जून से पूरे पश्चिम बंगाल में सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सेवा (Free Bus Travel Scheme) आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। सोमवार सुबह से ही सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल राजकीय परिवहन निगम (NBSTC) की बसों में महिला यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस योजना के तहत महिलाएं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अपना वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी) दिखाकर पूरी तरह मुफ्त में बसों से अपने गंतव्य के लिए…
