Siliguri

सिलीगुड़ी में लॉटरी कारोबारी के घर-दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा

सिलीगुड़ी में लॉटरी कारोबारी के घर-दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा

इनकम टैक्स अधिकारियों ने सिलीगुड़ी में एक लॉटरी कंपनी के मालिक के घर और दफ्तर पर छापेमारी की. इनकम टैक्स ने गुरुवार सुबह डाबग्राम में शख्स के घर और एसएफ रोड ऑफिस पर छापेमारी की। ये ऑपरेशन आज सुबह 7 बजे से चलाया गया है। डाबग्राम इलाके में व्यवसायी के तीन मकान हैं। सिलीगुड़ी पार्क से सटे घरों पर छापेमारी की गयी। माटीगाड़ा आयकर कार्यालय के चार अधिकारियों ने दो जगहों पर छापेमारी की। आयकर अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी हैं। उधर, इनकम टैक्स छापे की खबर पाकर लॉटरी कारोबारी के घर उनके वकील पहुंचे गये।
Read More
विधायक शंकर घोष ने बागराकोर्ट से यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए किया मुआयना

विधायक शंकर घोष ने बागराकोर्ट से यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए किया मुआयना

सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष रेलवे के साथ मिलकर जनता के हित में काम करेंगे। इसी उद्देश्य से सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष ने रेलवे अधिकारियों के साथ रेलवे साइट पर उपयोग होने वाले सभी स्थानों का दौरा किया। वह बुधवार को सिलीगुड़ी बागराकोट और फुलेश्वरी अंडरपास का दौरा करने पहुंचे।फिलहाल बागराकोट से आवागमन लगभग बंद है। लोगों को शहर तक पहुंचने के लिए कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसीलिए वैकल्पिक व्यवस्था कैसे की जाए, यह जानने के लिए वह इस क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने जगह भी चिन्हित कर ली। बाद में विधायक शंकर घोष ने कहा, रेलवे के साथ समन्वय…
Read More
सिलीगुड़ी नगरनिगम की ओर से सिक्किम के बाढ़ पीड़ितों को भेजी गई राहत सामग्री

सिलीगुड़ी नगरनिगम की ओर से सिक्किम के बाढ़ पीड़ितों को भेजी गई राहत सामग्री

सिक्किम में बाध टूटने से तीस्ता नदी में आये बाढ़ से सिक्किम, कालिमपोंग से लेकर जलपाईगुड़ी जिले के भारी संख्या में लोग बेघर हो गये हैं। सिलीगुड़ी नगरनिगम की ओर से इन बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। मंगलवार को सिलीगुड़ी नगरनिगम की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री चावल, दाल, तेल, सब्जियां, शिशु आहार, कम्बल व दवाएँ आदि ले जाया गया। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, कमीश्नर सोनम वांगदी भुटीया सहित अन्य उपस्थित थे।
Read More
सिलीगुड़ी कॉलेज के 74 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

सिलीगुड़ी कॉलेज के 74 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

आज सिलीगुड़ी कॉलेज का 74 वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित की गई। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर शहर के मेयर गौतम देव सहित नगरनिगम के अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर कॉलेज के नवनिर्मित 4 मंजिला भवन व कॉलेज गेट का भी मेयर ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मेयर गौतम देव के साख मेयर परिषद सदस्य सोभा सुब्बा, कॉलेज के प्राचार्य सुजित कुमार घोष, कॉलेज संचालन समिति के अध्यक्ष जयंत कर सहित अन्य उपस्थित थे। मेयर ने कहा कि 2019 में इन दोनों गेट बनाने का काम शुरू हुआ था,…
Read More
पीडब्ल्यूडी मोड़ पर व्यापारियों ने मेयर को घेर कर जताया विरोध

पीडब्ल्यूडी मोड़ पर व्यापारियों ने मेयर को घेर कर जताया विरोध

सिलीगुड़ी नगर निगम ने सिलीगुड़ी वार्ड संख्या 31 के तहत पीडब्ल्यूडी मोड़ होते हुए एक नए नाले का काम शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि बारिश के दौरान सिलीगुड़ी वार्ड नंबर 31 और 32 के विभिन्न इलाके जलमग्न हो जाते हैं, नगर निगम की ओर से उन इलाकों से ह्यूम पाइप के माध्यम से महानंदा नदी तक बारिश के पानी को निकालने की व्यवस्था की गयी है. यह काम लंबे समय से रुका हुआ है.इससे पहले भी मेयर को वार्ड नंबर 31 अंतर्गत शीतलापारा क्षेत्र के निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा था. इसीलिए पीडब्ल्यूडी मोड़ से हटाकर दोबारा…
Read More