13
Jun
सिलीगुड़ी के रेगुलेटेड मार्केट के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और सेवा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को जांचने के लिए शनिवार सुबह सिलीगुड़ी के विधायक और राज्य सरकार के मंत्री शंकर घोष ने बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ संबंधित सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।व्यापारियों से की सीधी बात, जानीं जमीनी समस्याएंनिरीक्षण के दौरान मंत्री शंकर घोष ने बाजार के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और वहां के व्यवसायियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने व्यापारियों से पूछा कि बाजार में कारोबार संचालन के दौरान उन्हें किस-किस तरह की व्यावहारिक समस्याओं और दिक्कतों का सामना करना पड़…
