18
Nov
अलीपुरद्वार : बीरपाड़ा थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया ह। बीरपारा नंगडाला रोड इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई। गिरफ्तार युवक को आज अलीपुरद्वार कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
