Political

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा दौरे के तीसरे दिन बुधवार को पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व उन्होंने पारंपरिक पितृ कर्म भी संपन्न किए। पुरी पहुंचने पर राष्ट्रपति ने सबसे पहले श्वेतगंगा में पिंडदान किया, जो पितृ अनुष्ठानों से जुड़ा एक पवित्र स्थल है। इसके बाद वह श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। मंदिर दर्शन के दौरान ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपटि और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहे। दर्शन के उपरांत श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की ओर…
Read More
आयुर्वेद में आधुनिक टेक्नोलॉजी और एआई का इस्तेमाल बढ़ाना होगा: प्रधानमंत्री

आयुर्वेद में आधुनिक टेक्नोलॉजी और एआई का इस्तेमाल बढ़ाना होगा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि बदलते समय के साथ तालमेल बिठाते हुए आयुर्वेद में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और एआई, रोगों की पूर्वानुमान क्षमता बढ़ाने और उपचार के नए तरीकों को संभव बना सकते हैं। प्रधानमंत्री केरल में आर्य वैद्यशाला चैरिटेबल हॉस्पिटल के शताब्दी समारोह को वर्चुअल माध्यम से माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आर्य वैद्यशाला ने यह सिद्ध किया है कि परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ आगे बढ़ सकती हैं और स्वास्थ्य सेवा लोगों के जीवन में विश्वास की मजबूत नींव…
Read More
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार की बुधवार सुबह बारामती में उनके प्राइवेट चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 8:45 बजे हुई, जब मुंबई से उड़ान भरने के बाद Learjet 45 विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था। घटनास्थल से मिली शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विमान रनवे से भटक गया, संतुलन खो दिया और टकराने के बाद उसमें विस्फोट हो गया, जिससे मलबा पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया। इस दुर्घटना में 66 वर्षीय उपमुख्यमंत्री, उनके सुरक्षाकर्मी और पायलटों सहित पांच लोगों की दुखद मौत…
Read More
नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें अध्यक्ष

नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आज नितिन नबीन के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया। भाजपा के दीनदयाल मार्ग स्थित मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया का संचालन कर रहे मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे श्री नबीन के भाजपा के 12 वें अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। घोषणा होने के साथ ही वहां बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष छा गया। उन्होंने ढोल बजा कर और नारेबाजी करके खुशी का इज़हार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन…
Read More
प्रधानमंत्री मोदी ने युवा उद्यमियों को दिया प्रेरणादायी संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने युवा उद्यमियों को दिया प्रेरणादायी संदेश

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवा उद्यमियों की लगातार बढ़ती सफलता की सराहना की और कहा कि उनका दृढ़ संकल्प तथा समर्पण स्टार्टअप क्षेत्र में नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। उन्होंने इसे 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने वाली सबसे बड़ी ताकत करार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स संदेश में एक प्राचीन संस्कृत सुभाषित का भी उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, "दुर्लभान्यपि कार्याणि सिद्ध्यन्ति प्रोद्यमेन हि। शिलाऽपि तनुतां याति प्रपातेनार्णसो मुहुः॥" इसका अर्थ है कि अत्यंत कठिन और दुर्लभ कार्य भी लगातार उद्यम (परिश्रम) से सिद्ध हो जाते हैं। ठीक वैसे ही जैसे बार-बार गिरने वाली पानी की…
Read More