02
Apr
सिलीगुड़ी:- आज एबीवीपी का उत्तर बंगाल आगामी लोकसभा चुनाव में एबीवीपी की भूमिका पर एक संवाददाता सम्मेलन सिलीगुड़ी स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया।एबीवीपी इस चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए अभियान चलाएगी। आम लोगों की एबीवीपी की दिलचस्पी राष्ट्रवादी ताकतों को चुनने में होगी।साथ ही देश विरोधी, भ्रष्ट और भ्रष्टाचारी ताकतों को परास्त करने में रुचि होगी।एबीवीपी किसी विशेष राजनीतिक दल या उम्मीदवार की ओर से नहीं बोलेगी। एबीवीपी का मुख्य नारा है "राष्ट्र प्रथम, मतदान अवश्य करें"।किसी को भी मतदान करने से रोका न जाए, इसके लिए एबीवीपी अभियान चलाएगी। साथ ही एबीवीपी छात्र युवाओं से…
