Keeway ने लॉन्च किया नया Hypevolt-R, हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को दी नई पहचान

ने आज अपने अब तक के सबसे उन्नत इलेक्ट्रिक स्कूटर Keeway Hypevolt-R को लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने भारत के प्रीमियम परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में प्रवेश किया है। दमदार प्रदर्शन के साथ रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया Hypevolt-R आकर्षक डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक और स्मार्ट इंजीनियरिंग का बेहतरीन मेल है।इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,99,000 रखी गई है। यह क्रिस्टल व्हाइट और प्लेटिनम ग्रे रंगों में उपलब्ध होगा। ग्राहक Keeway India की आधिकारिक वेबसाइट पर मात्र ₹5,000 देकर इसकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।Hypevolt-R को पारंपरिक इलेक्ट्रिक स्कूटरों से कहीं बेहतर राइडिंग अनुभव देने के लिए विकसित किया गया है। इसकी तेज थ्रॉटल रिस्पॉन्स, शानदार एक्सीलरेशन और स्मूद पावर डिलीवरी इसे भारत के सबसे रोमांचक इलेक्ट्रिक स्कूटरों में शामिल करती है। स्कूटर में 5 kWh की डुअल बैटरी आर्किटेक्चर दी गई है, जो IDC-प्रमाणित 180 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इसमें पैरेलल रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं, जिन्हें वाहन के भीतर या बाहर दोनों जगह आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इन-व्हीकल चार्जिंग की सुविधा के साथ बैटरी लगभग 3 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है, जिससे चार्जिंग का समय कम होता है और सुविधा बढ़ती है।

Hypevolt-R में मिड-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) दिया गया है, जो 12 kW की पीक पावर जनरेट करता है। यह स्कूटर सिर्फ 2.3 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और 115 किमी/घंटा की अधिकतम गति हासिल करता है। साथ ही इसमें 30 डिग्री ग्रेडेबिलिटी की क्षमता भी है। राइडर्स अपनी जरूरत के अनुसार ECO, NORMAL और SPORT राइडिंग मोड चुन सकते हैं।राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Hypevolt-R में कई इंटेलिजेंट राइडर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी दी गई हैं। इनमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), डुअल-चैनल ABS, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, इंटेलिजेंट क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और रियर रिवर्स कैमरा शामिल हैं, जो हर तरह की सड़क और ट्रैफिक परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण और सुरक्षा प्रदान करते हैं।राइडिंग कम्फर्ट के लिए स्कूटर में आगे टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। 130 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस, 14-इंच अलॉय व्हील्स और आगे 100/80 तथा पीछे 120/70 सेमी-स्लिक टायर्स भारतीय सड़कों पर बेहतर ग्रिप और स्थिरता सुनिश्चित करते हैं।Hypevolt-R में वॉटर-फ्लोइंग एलईडी लाइट स्ट्रिप, प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैम्प्स, 5-इंच फुली डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 27 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, 770 मिमी सीट हाइट तथा यूएसबी टाइप-ए और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा रिवर्स मोड, रिमूवेबल बैटरी और इन-व्हीकल चार्जिंग जैसी सुविधाएं इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ लंबी राइड्स के लिए भी उपयुक्त बनाती हैं।

इस लॉन्च पर कीवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, विकास झाबाख ने कहा, “Hypevolt-R भारत में Keeway की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आज का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ग्राहक केवल एफिशिएंसी नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी, डिजाइन और रोजमर्रा की प्रैक्टिकैलिटी—सब कुछ एक ही पैकेज में चाहता है। Hypevolt-R के जरिए हमने ऐसा प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार किया है, जो शानदार एक्सीलरेशन, इंटेलिजेंट राइडर टेक्नोलॉजी और बेहतरीन यूज़ेबिलिटी प्रदान करता है। हमें विश्वास है कि यह भारत में परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लेकर लोगों की अपेक्षाओं को नई दिशा देगा।”Hypevolt-R उन राइडर्स के लिए विकसित किया गया है, जो परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकैलिटी के बीच कोई समझौता नहीं करना चाहते। यह स्कूटर रोजाना के शहरी सफर के साथ-साथ लंबी वीकेंड राइड्स के लिए भी समान रूप से उपयुक्त है और प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में नया बेंचमार्क स्थापित करता है।लॉन्च के साथ कीवे इंडिया ने अपने प्रीमियम मोबिलिटी पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। कंपनी भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप वैश्विक स्तर के प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा AARI India देशभर में अपने डीलर नेटवर्क का विस्तार करने के लिए नए डीलर पार्टनर्स की तलाश कर रही है। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए dd@benelli-india.com पर ईमेल कर सकते हैं या +91 90526 53004 पर संपर्क कर सकते हैं। Keeway Hypevolt-R की बुकिंग अब देशभर में कीवे इंडिया की 40 से अधिक अधिकृत डीलरशिप्स और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए www.keeway-india.com पर विजिट करें।

By Business Bureau