Political

बंगाल में भयावह हो चुकी है कानून व्यवस्था की स्थिति,  सिलीगुड़ी में बोले राज्यपाल

बंगाल में भयावह हो चुकी है कानून व्यवस्था की स्थिति,  सिलीगुड़ी में बोले राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोसचोपड़ा जाने के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे हैं।  आज दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सिलीगुड़ी के सर्किट हाउस में पहुंचे। वहां पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने तृणमूल सरकार पर जोरदार तरीके से प्रहार किया और कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी भयावह हो चुकी है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब राज्य में  किसी ने किसी भाग में हिंसा नहीं होती हो, और किसी की जान नहीं जा रही हो। उन्होंने कहा कि बंगाल में मनी पावर, पॉलीटिकल पावर और गवर्नमेंट पावर का कॉकटेल मिल चुका है, जिसके…
Read More
मुख्यमंत्री ममता बनेर्जी डॉक्टर्स डे पर ने बिधान चंद्र रॉय को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ममता बनेर्जी डॉक्टर्स डे पर ने बिधान चंद्र रॉय को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और विख्यात चिकित्सक डाक्टर बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि (डाक्टर्स डे) पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस दिन को पूरे देश में डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, "पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर मेरी श्रद्धांजलि। उन्होंने लिखा, "बंगाल और देश के सभी डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को "राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस" के इस विशेष अवसर पर उनकी निस्वार्थ और समर्पित सेवाओं के लिए मेरा सादर…
Read More
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भूमि घोटाला मामले में मिली जमानत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भूमि घोटाला मामले में मिली जमानत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत दी। कोर्ट ने शुक्रवार को सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दे दी। कोर्ट ने सोरेन की जमानत याचिका पर अपना फैसला 13 जून को सुरक्षित रख लिया था। सोरेन के वरिष्ठ वकील अरुणाभ चौधरी ने बताया कि सोरेन को जमानत दे दी गई है। आज कोर्ट के आदेश की कॉपी चली जाएगी कल वे बाहर आ सकते हैं। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया, वह दोषी नहीं हैं और जमानत पर रिहा किए जाने दौरान याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध किए जाने की…
Read More
जिला कमेटी में फेर-बदल की तैयारी कई की हो सकती है छुट्टी

जिला कमेटी में फेर-बदल की तैयारी कई की हो सकती है छुट्टी

जिलाध्यक्षों संग बैठक करेंगी ममता, दार्जिलिंग सीट पर होगी चर्चा कुछ नये लोगों को मौका मिलने की संभावना •बड़े स्तर पर फेरबदल होने की संभावना •बैठक में वर्चुअल शामिल होंगी पापिया घोष सिलीगुड़ीः प्रशासनिक बैठक के बाद अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी नेताओं के साथ सांगठनिक बैठक करने वाली हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27 जून को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी प्रदेश के सभी जिला नेतृत्व के साथ बैठक करेंगी। इसमें बैठक में पार्टी के अधिकांश जिलाध्यक्ष वर्चुअल शामिल होंगे। इस बैठक में ही दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस का सांगठनिक भविष्य भी तय हो जाएगा। माना…
Read More
वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के AIIMS में भर्ती

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के AIIMS में भर्ती

वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात यहां एम्स में भर्ती कराया गया। एक सूत्र ने कहा, "उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।" 96 वर्षीय पूर्व उप प्रधानमंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में तत्काल कोई स्पष्टता नहीं है। इस महीने की शुरुआत में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की थी। गांधीनगर के पूर्व…
Read More