04
Aug
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार को देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए और यह जिम्मेदारी हर भारतीय को निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम केवल वही चीजें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी 51वीं बार पहुंचे और 2,183.45 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस…
