18
Aug
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रोहिणी में करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो अहम राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, एलजी वीके सक्सेना, केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा और हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री मोदी को चंदन की लकड़ी से बनी राधा कृष्ण की मूर्ति देकर स्वागत किया। इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
