Political

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या,  घटना के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को बुलाया बंद

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, घटना के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को बुलाया बंद

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी| मृतक की पहचान 32 वर्षीय मिथुन घोष के रूप में हुई है। घटना उत्तर दिनाजपुर के इटाहार थाना क्षेत्र के राजग्राम इलाके में रविवार रात करीब 10.15 बजे हुई|  मिथुन कथित तौर पर  कल रात उस समय घर के सामने खड़ा था। किसी ने उसे फोन पर बुलाया और अपने साथ ले गया। घर से कुछ  दूर पर बदमाशों के एक समूह ने उस  पर गोली चला दी।  गोली उसके पेट में लगी । गंभीर हालत में जब उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत…
Read More
दिनहाटा उपचुनाव : भाजपा ने तृणमूल पर चुनाव प्रचार रोकने की कोशिश करने का लगाया आरोप,

दिनहाटा उपचुनाव : भाजपा ने तृणमूल पर चुनाव प्रचार रोकने की कोशिश करने का लगाया आरोप,

भाजपा की ओर से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर कूचबिहार में दिनहाटा विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार रोकने की कोशिश करने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया सोमवार को जिले के दिनहाटा में बामनहाट चौधुरीहाट रोड रेलगेट के पास टीएमसी समर्थकों द्वारा कथित तौर पर उनके चुनाव प्रचार अभियान को रोकने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं भाजपा की ओर से दिनहाटा उपचुनाव के भाजपा उम्मीदवार पर हमले की कोशिश किये जाने की भी बात कही गयी है। इतना ही नहीं तृणमूल समथकों द्वारा भाजपा कर्मियों के हाथ में जबरन तृणमूल का झंडा…
Read More
दो सालों तक भाजपा में रहने के बाद सब्यसाची ने की तृणमूल में वापसी

दो सालों तक भाजपा में रहने के बाद सब्यसाची ने की तृणमूल में वापसी

विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की बंगाल इकाई को लगातार झटके लग रहे हैं। पूर्व विधायक सब्यसाची दत्त ने भी तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर ली है। गुरुवार को विधानसभा में जाकर उन्होंने अनमोल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी के हाथों पार्टी की सदस्यता ली है। 2019 के दुर्गा पूजा के समय उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। उस समय वह तृणमूल के विधायक थे। अब दो सालों तक तृणमूल में रहने के बाद गुरुवार को उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी में घर वापसी कर ली है। दोपहर के समय जब…
Read More
Lakhimpur Kheri Violence: राकेश टिकैत का अल्टीमेटम- आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन

Lakhimpur Kheri Violence: राकेश टिकैत का अल्टीमेटम- आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को लखीमपुर में हुई हिंसा की घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में राज्य सरकार को दिया गया अल्टीमेटम को बुधवार को दोहराते हुये कहा कि अगर आठ दिन में ऐसा नहीं हुआ तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार की घटना में मरे आठ लोगों में चार किसान और एक पत्रकार शामिल हैं। उन्होंने इस घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा से त्यागपत्र देने की मांग की। टिकैत ने चार अक्टूबर को राज्य सरकार के साथ एक…
Read More
‘मुस्लिमों की हालत शादी में बैंड बजाने वालों जैसी, बैंड मत बजाओ..जम्हूरियत का बाजा बजाओ’: ओवैसी

‘मुस्लिमों की हालत शादी में बैंड बजाने वालों जैसी, बैंड मत बजाओ..जम्हूरियत का बाजा बजाओ’: ओवैसी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुटे हैं| ऐसे में यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके असदुद्दीन ओवैसी भी कहां पीछे रहते| उन्होंने ने भी मुस्लिमों को लुभाने के लिए अपने पैंतरे चले| ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदर और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जाजमऊ स्थित खुशबू ग्राउंड पर आयोजित सभा में कहा कि मुसलमानों की स्थिति बैंड बाजा बजाने वालों जैसी हो गई है। उन्हें पहले संगीत बजाने के लिए कहा जाता है, लेकिन विवाह स्थल पर पहुंचने पर उन्हें बाहर खड़ा कर दिया जाता है। ओवैसी ने कहा…
Read More