28
Mar
जलपाईगुड़ी जिले के डीबीसी रोड इलाके में हड़ताल के समर्थकों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया| सीपीएम द्वारा आहूत 48 घंटे के हड़ताल के पहले दिन जलपाईगुड़ी जिले के सडकों पर धरना और जुलूस की तस्वीर देखने को मिली| सोमवार सुबह से ही निजी मिनी बसें सड़क पर नहीं दिखीं। हालांकि कुछ सरकारी बसें और टोटो चल रही हैं। हड़ताल के समर्थकों ने जलपाईगुड़ी में नेताजीपारा बस स्टैंड चौराहे पर सरकारी बसों को जाम कर दिया, लेकिन पुलिस सुरक्षा में सरकारी बसों का संचालन जारी रहा। हालांकि सुबह से ही सड़कें खाली हैं। दुकानें, बाजार नहीं खोले गए।…
