13
Jul
डोमिनिका कोर्ट ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को मेडिकल आधार पर एंटीगुआ और बारबुडा जाने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। यह जमानत एंटीगुआ में इलाज के लिए दी गई है। यात्रा के लिए फिट प्रमाणित होने तक अंतरिम जमानत मिली है, जिसके बाद उसे डोमिनिका लौटना होगा। इससे पहले मेहुल चोकसी ने तंत्रिका संबंधी (न्यूरोलॉजिकल) स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त होने और इसका इलाज डोमिनिका में उपलब्ध नहीं होने को आधार बनाकर अपनी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए याचिका दाखिल की थी। इसके अलावा उसने इस याचिका पर जल्द सुनवाई करने का भी आग्रह किया था, जिसे हाईकोर्ट…
