31
Aug
अफगानिस्तान में अमेरिकी सेनाओं की वापसी के बाद तालिबान का खूनी खेल तेज हो गया है। तालिबानी आतंकियों ने अपने विरोधी नॉर्दन एलायंस के गढ़ पंजशीर की घाटी पर भीषण हमला किया है। पंजशीर घाटी में तालिबान के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजाने वाले ताजिक नेता अहमद मसूद के करीबी सूत्रों ने बताया कि तालिबान आतंकियों ने मंगलवार शाम को पंजशीर घाटी में उनकी एक चौकी पर बड़ा हमला किया है। मसूद के करीबी ने टोलो न्यूज को बताया कि उनके लड़ाकुओं ने इस तालिबानी हमले को विफल कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच अभी छिटपुट जंग जारी है।…
