16
Jan
जैसा कि कहा जाता है, ''माघ की सर्दी बाघ की खाल को भी भेद देती है।'' माघ महीने की शुरुआत होते ही सर्दी और घने कोहरे ने पूरे उत्तर बंगाल को अपने आगोस में ले लिया है। कूचबिहार जिला भी इससे नहीं बचा। कल यानी मकर संक्रांती के दिन कूचबिहार जिले का तापमान 12 डिग्री से 13 डिग्री के बीच रहा। आज का तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच चल रहा है, तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने के कारण चारों तरफ कोहरा छाया हुआ है। पूरे दिन तक सूर्य नजर नहीं आया। सुबह से ही घने कोहरे में…
