07
May
सिलीगुड़ी:- 06 मई 2024 (सोमवार) को लगभग 1720 बजे एक सीमावर्ती गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सिलीगुडी सेक्टर के तहत बीओपी भारत, 93 बटालियन बीएसएफ के कम्पनी कमांडर से संपर्क किया कि उसकी पत्नी श्रीमती पुष्पा अधिकारी निवासी गांव-सकती झकुआपारा, पीएस-मानिकगंज, जिला-जलपाईगुडी (पश्चिम बंगाल) पीठ दर्द से पीडित है और उसके दोनों पैरों में दर्द हो रहा है तथा उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।बीएसएफ ने तुरंत उन्हें प्रशिक्षित नर्सिंग सहायक के साथ एक एम्बुलेंस प्रदान की और मरीज को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जलपाईगुडी ले जाया गया।…
