04
Jul
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) अपने शपथ ग्रहण से पहले ही विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, यह मामला उनके छह साल पुराने एक ट्वीट से जुड़ा है. धामी ने 2015 में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने 'अखंड भारत' का नक्शा शेयर किया था. इसी लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है. कथित रूप से नक्शे में दिखाए गए "अखंड भारत" में लद्दाख के कुछ हिस्से और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके छूट गए हैं. धामी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्विटर यूजर्स ने 2015 में ट्वीट किए गए इस मैप को खोज निकाला…
