India

टी-20 वर्ल्ड कप में मुश्किल में भारत,

टी-20 वर्ल्ड कप में मुश्किल में भारत,

दुबई में लगातार दूसरी हार के बाद टी-20 वर्ल्ड कप की दिग्गज टीम - टीम इंडिया - के ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का ख़तरा मंडराने लगा है. न्यूज़ीलैंड ने रविवार को पेशेवर क्रिकेट का प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट जगत के स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया को 8 विकेट से आसानी से मात देकर बाहर के दरवाज़े पर पहुँचा दिया है. पिछले सप्ताह भारत को टूर्नामेंट के उसके पहले ही मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से मात दी थी. अब लगातार दूसरी हार के बाद भारत के सामने विकट स्थिति बन गई है. हालत ये हो गई है…
Read More
हथियार सहित तस्कर गिरफ्तार

हथियार सहित तस्कर गिरफ्तार

पाकुआहाट फांड़ी की पुलिस ने गुप्त जानकर के आधार पर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात बामनगोला थाना के के पाकुआ फांड़ी के ओसी राकेश विश्वास के नेतृत्व में एक विशेष ‌दल ने इलाके में अभियान चलाया और हथियार सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पाइपगन और तीन राउंड कारतूस बरामद हुए हैं।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम यूसुफ शेख (28) है। वह कालियाचक थाना इलाके के रहने वाला है। पाकुआ फांड़ी के ओसी राकेश विश्वास ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर‌ लेने की कोर्ट…
Read More
सरदार पटेल जयंती: PM बोले- भारत आज किसी भी आंतरिक या बाहरी चुनौती से निबटने में पूरी तरह से सक्षम

सरदार पटेल जयंती: PM बोले- भारत आज किसी भी आंतरिक या बाहरी चुनौती से निबटने में पूरी तरह से सक्षम

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित एकता परेड को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया| पीएम मोदी ने कहा, वल्लभभाई पटेल को आज देश अपनी श्रद्धांजली दे रहा है| सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में नहीं रहते, बल्कि वे सभी भारतीयों के दिल में रहते हैं| पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं| एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल जिसने समर्पित किया, ऐसे राष्ट्र नायक सरदार वल्लभभाई पटेल को आज देश अपनी श्रद्धांजली दे रहा है| मोदी ने कहा, आजादी का यह…
Read More
आर्यन ख़ान चार हफ़्ते बाद जेल से आए बाहर

आर्यन ख़ान चार हफ़्ते बाद जेल से आए बाहर

अभिनेता शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान लगभग एक महीने बाद आज मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं. उन्हें एक क्रूज़ शिप पार्टी से ड्रग मामले में गिरफ़्तार किया गया था. जेल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. आर्यन ख़ान को जेल से निकलते ही तुरंत गाड़ी में बैठाया गया और वो रवाना हो गए. गुरुवार को 23 साल के आर्यन ख़ान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने तीन दिनों तक चली सुनवाई के बाद ड्रग मामले ज़मानत दे दी थी लेकिन एक रात और उन्हें जेल…
Read More
दिल्ली पुलिस ने ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से हटाए बैरिकेड्स

दिल्ली पुलिस ने ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से हटाए बैरिकेड्स

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह ग़ाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग को हटाना शुरू कर दिया है. कुछ महीनों पहले दिल्ली पुलिस ने कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए कई स्तरीय बैरिकेडिंग लगाई थी, जिनमें लोहे की कीलें, कंक्रीट आदि से बनी बैरिकेडिंग शामिल थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुलिस की इस पहल पर तंज़ करते हुए ट्वीट किया है, "अभी तो सिर्फ़ दिखावटी बैरिकेड हटे हैं, जल्द ही तीनों कृषि विरोधी क़ानून भी हटेंगे. अन्नदाता सत्याग्रह ज़िंदाबाद." समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार की…
Read More