India

मिनी लॉक डाउन के बीच मालदा में पिकनिक स्थलों में उमड़ी लोगों की भीड़, कोरोना नियमों की उड़ रही धज्जिया

मिनी लॉक डाउन के बीच मालदा में पिकनिक स्थलों में उमड़ी लोगों की भीड़, कोरोना नियमों की उड़ रही धज्जिया

राज्य में कोरोना और ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं | ऐसे में राज्य सरकार द्वारा राज्य में आंशिक रूप से लॉकडाउन लागू कर दिया गया हैं | इसी बीच मालदा जिले में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली | मालदा जिले के इंग्लिश बाजार के ऐतिहासिक गौड़ में रविवार को पिकनिक मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी | इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियाँ उड़ाई गयी | यहाँ न ही किसी के चेहरे पर मास्क था और न ही लोगों के बीच किसी प्रकार की सामाजिक दुरी का पालन किया जा रहा…
Read More
कौशल विकास मंत्रालय ने नागालैंड में एक परियोजना शुरू की

कौशल विकास मंत्रालय ने नागालैंड में एक परियोजना शुरू की

श्री राजीव चंद्रशेखर, राज्य मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय; और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के घटक, पूर्व शिक्षा की मान्यता (आरपीएल) के तहत नागालैंड के बेंत और बांस कारीगरों को कुशल बनाने के लिए आज डिजिटल रूप से एक पायलट परियोजना शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को पारंपरिक हस्तशिल्प में आरपीएल मूल्यांकन और प्रमाणन के माध्यम से अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए कौशल प्रदान करना है। इस परियोजना का लक्ष्य 4,000 से अधिक शिल्पकारों और कारीगरों को कौशल प्रदान करना है।
Read More
बैंकों ने ATM से कैश ट्रांजैक्शन समेत अन्य ट्रांजैक्शन पर 1 जनवरी से चार्ज बढ़ा दिया है.

बैंकों ने ATM से कैश ट्रांजैक्शन समेत अन्य ट्रांजैक्शन पर 1 जनवरी से चार्ज बढ़ा दिया है.

भारतीय रिजर्व बैंक के एक आदेश के बाद, बैंकों ने ऑटोमेटेड टेलर मशीन से कैश ट्रांजैक्शन समेत अन्य ट्रांजैक्शन पर नए साल के पहले दिन शनिवार यानी 1 जनवरी, 2022 से चार्ज बढ़ा दिया है. यह शुल्क बढ़ोतरी निर्धारित लेन-देन की संख्या से ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर की गई है. इसमें कैश और अन्य ट्रांजैक्शन भी शामिल हैं. RBI की 10 जून, 2021 की अधिसूचना के मुताबिक, 1 जनवरी, 2022 से बैंक 20 रुपये के बजाय अब 21 रुपये ATM ट्रांजैक्शन चार्ज के तौर पर वसूल सकेंगे. हालांकि, ग्राहक अपने बैंक एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त लेनदेन (वित्तीय और…
Read More
‘चीन की मोबाइल कंपनियों ने भारत से 5 हज़ार करोड़ से अधिक विदेश भेजे’

‘चीन की मोबाइल कंपनियों ने भारत से 5 हज़ार करोड़ से अधिक विदेश भेजे’

आयकर विभाग ने शुक्रवार को बताया कि 21 दिसंबर को बड़े पैमाने पर की गई जांच में उसने पाया है कि चीनी मोबाइल फ़ोन बनाने वाली दो कंपनियों में कई अनियमितताएं हैं. अंग्रेज़ी अख़बार 'द हिंदू' लिखता है कि इस मामले में विदेश से नियंत्रित कई मोबाइल संचार और मोबाइल फ़ोन निर्माता कंपनियां और उनकी इकाइयां शामिल हैं. यह जांच तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, राजस्थान और दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में की गई. आयकर विभाग का कहना है, "जांच में पता चला है कि इन दो बड़ी कंपनियों ने विदेश…
Read More
विधानसभा चुनाव लाइव अपडेट: दिल्ली के CM केजरीवाल का पंजाब दौरा,

विधानसभा चुनाव लाइव अपडेट: दिल्ली के CM केजरीवाल का पंजाब दौरा,

अगले कुछ महीनों में पांच राज्यों में विधासभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होनेवाले चुनाव को लेकर सभी दल जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। शुक्रवार को अमित शाह ने अयोध्या में विशाल जनसभा को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। वहीं, पंजाब में अरविंद केजरीवाल जोरदार तरीके से प्रचार में लगे हैं। आज केजरीवाल अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आजकल इन…
Read More