India

भारत के 23 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन, कुल 1431 मामले

भारत के 23 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन, कुल 1431 मामले

भारत में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी के साथ फैल रहा है. पूरे देश में अब तक ओमिक्रॉन के 1431 मामले आ चुके हैं, जिनमें से 488 मरीज़ ठीक भी हो चुके हैं. देश के 23 राज्यों में ओमिक्रॉन फैल चुका है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 454 मामले हैं, और दूसरे नंबर पर दिल्ली 351 मामलों के साथ है. इसके अलावा तमिलनाडु में 118, गुजरात में 115, केरल में 109, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, हरियाणा में 37, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 17, ओडिशा में 14, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर…
Read More
माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 की मौत, 14 घायल

माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 की मौत, 14 घायल

जम्मू-कश्मीर  के माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है जबकि 14 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़  हुई. ये घटना त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर हुई. हादसा अहले सुबह करीब 2.45 बजे हुई.  अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ उस समय हुई जब नए साल की शुरुआत के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वैष्णो देवी भवन में जमा हो गई. वरिष्ठ अधिकारी और श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच चुके हैं. वरिष्ठ अधिकारियों…
Read More
सौरव गांगुली ने कोरोना को दी मात

सौरव गांगुली ने कोरोना को दी मात

हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली जानलेवा महामारी कोरोना को मात देते हुए अस्पताल से बाहर आ गए हैं. पूर्व भारतीय कप्तान को कोरोना संक्रमित पाए जानें के बाद कोलकाता स्थित वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान करीब तीन डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख में लगे रहे.  आपको बता दें कि गांगुली इस साल दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे. इसी साल बीते जनवरी माह में दिल का दौरा पड़ने की वजह से गांगुली का एंजियोप्लास्टी किया गया था. इस दौरान उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में ही समय…
Read More
COVID-19 केसों में 27.4 प्रतिशत का उछाल, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 16,764 नए मामले

COVID-19 केसों में 27.4 प्रतिशत का उछाल, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 16,764 नए मामले

फिर से बढ़ते कोरोना वायरस के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. केंद्र ने ऐसे 8 राज्यों से त्वरित कदम उठाने को कहा है, जहां केस ज्यादा आ रहे हैं. इस बीच, शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 16,764 नए केस दर्ज किए गए. कल की तुलना में कोरोना मामलों में 27.4 फीसदी का उछाल आया. गुरुवार को देश में 13,000 से ज्यादा मामले आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में ओमिक्रॉन  वेरिएंट के मामले बढ़कर 1270 पहुंच गए हैं. दिल्ली और मुंबई में ओमिक्रॉन से सर्वाधिक प्रभावित हैं. देश में पिछले 24…
Read More
भारत-भूटान सीमा इलाके से भालू बरामद

भारत-भूटान सीमा इलाके से भालू बरामद

बुधवार रात कुमारग्राम ब्लॉक के भारत-भूटान सीमा के धूमपाड़ा घाट इलाके से एक भालू बरामद किया गया। बुधवार शाम इलाके के निवासी ने भालू को‌देखा और न्यू लैंड बिट आफिस स्थित वन दफ्तर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर वनकर्मी पहुंचे और भालू को पिंजरे में बंद कर अपने साथ‌ ले गए।वन विभाग सूत्रों से ‌मिली जानकारी के अनुसार, भालू को जंगल में छोड़ दिया जायेगा। इधर सीमा पर भालू की उपस्थिति से लोग दहशत में हैं। इस क्षेत्र में पहली बार भालू बरामद होने से लोग आतंकित हैं।
Read More