17
May
आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्य संजीव सान्याल ने गुरुवार को कहा कि भारत 2024-25 में 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा और अगले वित्त वर्ष की शुरुआत तक जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सान्याल ने आगे कहा कि देश के कमजोर निर्यात सहित विभिन्न बाधाओं को देखते हुए 7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर भारत के लिए 'बहुत अच्छी' वृद्धि दर होगी। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "इसलिए, इस वित्तीय वर्ष में हम 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।" हाल ही में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने…
