festival

पूजा कार्निवाल के दौरान बेकाबू बैल ने मचाया हंगामा, भगदड़ में एक की मौत

पूजा कार्निवाल के दौरान बेकाबू बैल ने मचाया हंगामा, भगदड़ में एक की मौत

उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में कल रात पूजा कार्निवाल के दौरान विसर्जन के लिए मूर्ति ले जा रहे बैलगाड़ी में बंधा एक बैल अचानक बेकाबू होकर आम लोगों पर हमला कर दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि घटना के बाद मची भगदड़ में 30 लोग घायल हो गए। घायलों को रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया। बताया जाता है घायलों में अधिकांश लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया, जबकि तीन का अभी भी रायगंज मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायलों में रायगंज के भारत सेवक समाज क्लब के अध्यक्ष साठ वर्षीय साधना कर्मकार की…
Read More
कार्निवाल का साक्षी बनेगा सिलीगुड़ी, ट्रैफिक व्यवस्था का ख़ास इंतजाम  

कार्निवाल का साक्षी बनेगा सिलीगुड़ी, ट्रैफिक व्यवस्था का ख़ास इंतजाम  

पूरे राज्य के साथ साथ सिलीगुड़ी में भी शुक्रवार को दुर्गा पूजा कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। कार्निवाल शुरू होने से पहले सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव और सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी सहित पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने सिलीगुड़ी के एयर व्यू में कार्निवाल की तैयारियों के अंतिम चरण का जायजा लिया। दूसरी ओर पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों के साथ पूजा कार्निवाल के दौरान यातायात प्रबंधन के इन्तजामातों की समीक्षा की। वहीं मेयर गौतम देव ने कार्निवाल से पहले कार्यक्रम के मंच से लेकर शोभायात्रा की तैयारियों व कलाकारों के प्रदर्शन की तैयारियों का निरीक्षण किया। बाद में…
Read More
एकता की मिसाल है भारत-बांग्लादेश सीमा की विश्वकर्मा पूजा

एकता की मिसाल है भारत-बांग्लादेश सीमा की विश्वकर्मा पूजा

सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमा पर हर साल विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाता है। पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण पूजा की खास रौनक नहीं देखी गयी, पर  इस वर्ष स्थिति सामान्य होने के कारण फूलबाड़ी ट्रक ऑनर्स एंड ड्राइवर्स एसोसिएशन की ओर से काफी हर्सोल्लास व  धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिमा भी शानदार है। प्रकाश सज्जा भी देखने लायक है।  पूजा आयोजकों ने बताया "हम हिंदू और मुसलमान एक साथ पूजा करते हैं। इस साल यहाँ की विश्वकर्मा पूजा अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर…
Read More
कोलकाता में गुरु पूर्णिमा वार्ता का आयोजन

कोलकाता में गुरु पूर्णिमा वार्ता का आयोजन

श्री एल रामास्वामी द्वारा कोलकाता में आयोजित गुरु पूर्णिमा टॉक। रामास्वामी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक स्वामी पार्थसारथी के वरिष्ठ शिष्य हैं। उन्होंने वेदांत अकादमी में वेदांत दर्शन के गहन अध्ययन और शोध के लिए खुद को समर्पित कर दिया। वेदांत संस्थान कोलकाता, एक चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक हैं। ट्रस्ट का प्राथमिक उद्देश्य अध्ययन कक्षाओं, समूह चर्चा और कार्यशालाओं, सार्वजनिक प्रवचनों आदि के माध्यम से वेदांत के कालातीत मूल्यों का प्रसार करना है।
Read More
धोनी के साथ मिलकर CSK खिलाड़ियों ने मनाया ईद का जश्न

धोनी के साथ मिलकर CSK खिलाड़ियों ने मनाया ईद का जश्न

ईद के मौके पर  चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों ने इस त्योहार का जमकर जश्न मनाया है. सीएसके ने अपने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. सीएसके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में धोनी और साथी खिलाड़ी जमकर लजीज पकवानों का लुत्फ उठाने नजर आ रहे हैं. वीडियो में सभी खिलाड़ी अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं. यही नहीं मोइन अली, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, रायुडू भी ईद के मौके पर पकवानों का आनंद लेते दिख रहे हैं. EIDhu Namma Kondattam! 💛Celebrating the festivities the SuperKings way🦁#Yellove #WhistlePodu 🦁 pic.twitter.com/HecryvhKVn— Chennai Super…
Read More