festival

४०० साल पुरानी है जुझारुपुरियानी गांव की काली पूजा 

४०० साल पुरानी है जुझारुपुरियानी गांव की काली पूजा 

उत्तर दिनाजपुर जिले के करणदिघी प्रखंड अंतर्गत जुझारुपुरियानी की काली पूजा 400 साल पुरानी है। स्थानीय राजबंशी समाज के लोगों समेत स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस काली पूजा की शुरुआत पुनिया राजा पृथ्वी राज चौधरी ने की थी। जुझारुपुरियानी की काली पूजा राजा के शासनकाल से ही होती आ रही है। सनद रहे कि राजा पृथ्वी राज चौधरी ने अपने वंशजों के कल्याण के लिए यह काली पूजा दी थी। यह काली पूजा रात में जुझारुपुरियानी गांव में की जाती है। इस काली मां तक पहुंचने के लिए कोई विशिष्ट मार्ग नहीं है। धान के…
Read More
माँ काली की मूर्ति बनाने में जुटे मूर्तिकार, इस वर्ष मिले बड़े ऑर्डर

माँ काली की मूर्ति बनाने में जुटे मूर्तिकार, इस वर्ष मिले बड़े ऑर्डर

कुम्हारटोली के मूर्तिकार कुछ दिन आराम करने के बाद फिर से लय में आ गए हैं। दुर्गा पूजा के बाद फालाकाटा प्रखंड के जटेश्वर के कुम्हार इन दिनों काली की मूर्ति बनाने में लगे थे। काली पूजा के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसलिए वे लोग फिलहाल माँ काली की मूर्ति बनाने में व्यस्त हैं। मूर्ति बनाने की फैक्ट्रियों में इन दिनों ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। कहीं काली प्रतिमा की संरचना बन रही है तो कहीं बड़ी मूर्ति के संरचना पर मिट्टी का लेप लगाने का काम चल रहा है। इस संबंध में जटेश्वर के एक…
Read More
आज भी पुरानी परंपराओं के अनुसार होती है १०६ वां वर्ष पुरानी हेमिलटनगंज की कालीमाँ की आराधना

आज भी पुरानी परंपराओं के अनुसार होती है १०६ वां वर्ष पुरानी हेमिलटनगंज की कालीमाँ की आराधना

डुआर्स की सबसे पुरानी और पारंपरिक काली पूजा में से एक है कलचीनी ब्लॉक के हेमिलटनगंज की काली पूजा। कोरोना की स्थिति पर काबू पाने के बाद इस साल यहाँ भव्य तरीके से काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस साल  इस पूजा का 106वां वर्ष है। इस पूजा की शुरुआत 1917 में यूरोपीय साहबों  ने की थी। इसके लिए यूरोपीय आकाओं द्वारा लकड़ी के मंदिर और मिट्टी की मूर्ति की स्थापना की गई थी। बाद में, स्थानीय लोग हर साल इस पूजा को आयोजित करते रहे हैं। श्रमिकों और आसपास के चाय बागानों के लोगों की मदद से, 2002 में…
Read More
आदिवासियों की तीन दिवसीय लोकनृत्य नाट्य कार्यशाला संपन्न

आदिवासियों की तीन दिवसीय लोकनृत्य नाट्य कार्यशाला संपन्न

कलचीनी प्रखंड के मधु चाय बागान में बकुलबागान रंगमंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोकनृत्य नाट्य कार्यशाला का शनिवार को अंतिम दिन था। मूल रूप से इस  कार्यशाला का आयोजन आदिवासी समुदाय के  लोगों की नई पीढ़ी को उनकी संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से किया गया था। इस कार्यशाला में चाय बागान के 25 युवाओं ने भाग लिया। कार्यशाला का संचालन संपादक रंपा गुई ने की। शुभ्रव्रत दे मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका में थे।
Read More
काली पूजा :  ‘अमरा सोबाई मायेर संतान ‘ क्लब की खूंटी पूजा आयोजित

काली पूजा :  ‘अमरा सोबाई मायेर संतान ‘ क्लब की खूंटी पूजा आयोजित

शहर के पत्रकारों द्वारा संचालित  'अमरा सोबाई मायेर संतान ' नामक पूजा क्लब परिसर में शुक्रवार को खूंटी पूजा का आयोजन किया गया। खूंटी पूजा के साथ ही काली पूजा के लिए पंडाल निर्माण का काम भी आज से शुरू हो गया । इस साल क्लब की ओर से आयोजित होने वाली काली पूजा 60 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है । हर साल पत्रकारों के इस क्लब द्वारा भव्यता के साथ काली पूजा का आयोजन किया जाता है। क्लब के सदस्यों ने बताया इस  वर्ष भी काफी आकर्षक तरीके से काली पूजा का आयोजन किया जायेगा।  पूजा के…
Read More