Crime

पटना के इन 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को कराया गया सुरक्षित बाहर

पटना के इन 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को कराया गया सुरक्षित बाहर

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पटना के दानापुर स्थित चार प्रमुख स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सभी स्कूलों की गहन तलाशी शुरू कर दी.जानकारी के मुताबिक, जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), सीनियर और जूनियर विंग दोनों, आर्मी पब्लिक स्कूल…
Read More
बेगूसराय प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया भवन

बेगूसराय प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया भवन

नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। डाकघर के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद एहतियातन तीन मंजिला भवन को तत्काल खाली करा दिया गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड, नगर थाना और साइबर थाना की टीम मौके पर पहुंची तथा पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर मुकेश कुमार ने बताया कि डिविजनल कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल पर प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी वाला संदेश सोमवार सुबह मिला। इसमें पैगंबर…
Read More
खुद को IB अफसर बताने वाला ठग गिरफ्तार, कटिहार की कोढ़ा थाना पुलिस ने यूपी के युवक को दबोचा

खुद को IB अफसर बताने वाला ठग गिरफ्तार, कटिहार की कोढ़ा थाना पुलिस ने यूपी के युवक को दबोचा

कोढ़ा थाना पुलिस ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपित की पहचान मो अजहर अंसारी (29) के रूप में हुई। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव का निवासी बताया जाता है।प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित फर्जी दस्तावेज, फर्जी विधिक कागजात, फर्जी आईबी ई-मेल आईडी तथा इलेक्ट्रानिक माध्यम से तैयार गोपनीय (कॉन्फिडेंशियल) दस्तावेजों का इस्तेमाल कर स्वयं को आईबी अधिकारी बताता था और लोगों से धोखाधड़ी करता था। कोढ़ा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट…
Read More
गया जी में रिश्वतखोरी के आरोप में एएसआई सस्पेंड, ऑडियो जांच के बाद आईजी ने की कार्रवाई

गया जी में रिश्वतखोरी के आरोप में एएसआई सस्पेंड, ऑडियो जांच के बाद आईजी ने की कार्रवाई

गया जी के खिजरसराय थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी नागा यादव ने आरोप लगाया था कि कांड संख्या 181/2026 के अनुसंधानकर्ता एएसआई तेजनारायण चौबे ने शराब मामले में फंसाने का भय दिखाकर उन्हें बचाने के बदले अवैध धनराशि की मांग की. शिकायत के समर्थन में ऑडियो रिकॉर्डिंग और पेन ड्राइव भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई थी.जांच में प्रथम दृष्टया सही पाए गए आरोपमामले की जांच पुलिस अंचल निरीक्षक को सौंपी गई. जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज एएसआई तेजनारायण चौबे की है और उसमें धनराशि की मांग की जा…
Read More
पटना सिटी के टेंट व्यवसायी की संदिग्ध मौत:

पटना सिटी के टेंट व्यवसायी की संदिग्ध मौत:

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले टेंट व्यवसायी मनोज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी कंचन देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए आलमगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने पति की महिला मित्र नीतू देवी और उसके भाई पर सुनियोजित हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कंचन देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति मनोज कुमार का महारानी कॉलोनी निवासी नीतू देवी से लगातार संपर्क…
Read More