30
Jul
गया जी जिले के मानपुर स्थित मुफस्सिल थाना पुलिस ने शिकहर मोड़ के पास एक कबाड़ दुकान में छापेमारी कर मकान निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली दर्जनों सेंटरिंग प्लेट बरामद की हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से निर्माण सामग्री चोरी के मामले का खुलासा हुआ है. इस मामले में गांधी नगर निवासी कबाड़ दुकानदार भोला कुमार और जगदीशपुर निवासी मोहम्मद सैफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसआई सुधा कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया…
