20
Nov
डायबिटीज और मोटापे का असर केवल ब्लड शुगर और शरीर के वजन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि ये धीरे-धीरे लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इन समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए लिवर की नियमित जांच और निगरानी बेहद जरूरी है। फैटी लिवर की बीमारी शुरुआती अवस्था में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाती और कई बार तब सामने आती है, जब बीमारी बढ़कर सूजन, लिवर में निशान (फाइब्रोसिस) या सिरोसिस का रूप ले चुकी होती है। यशोदा हॉस्पिटल्स, सिकंदराबाद, हैदराबाद के कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, थेराप्यूटिक एंडोस्कोपिस्ट एवं एंडोसोनोलॉजिस्ट डॉ. आदि राकेश कुमार के अनुसार, टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे…
