02
May
शिक्षा को वास्तविक दुनिया की आवश्यकता और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कौशलों से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय पहल करते हुए, गोकुल एजुकेशन फाउंडेशन (मेडिकल) ने यूनिवर्सिटी एट अल्बानी, स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क (प्रमुख सार्वजनिक अनुसंधान विश्वविद्यालय) के साथ साझेदारी की है। गौरतलब है कि गोकुल एजुकेशन फाउंडेशन रामैया यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज़, रामैया मेडिकल कॉलेज और रामैया मेमोरियल हॉस्पिटल का प्रबंधन करता है। यूनिवर्सिटी एट अल्बानी के साथ हुई इस साझेदारी के तहत, बेंगलुरु में एक 'डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी' (मानित विश्वविद्यालय)' - रामैया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट' (आरआईएसएम) लॉन्च किया गया है। अगली पीढ़ी के स्टेम और प्रबंधन (मैनेजमेंट)…
