15
Oct
बीएसए मोटरसाइकल्स ने त्योहारी सीजन को देखते हुए भारत में अपनी गोल्ड स्टार 650 रेंज का विस्तार करते हुए दो नए एडिशन ब्रुकलैंड्स ब्लैक लीगेसी एडिशन और बर्मिंघम ब्लू लॉन्च किए हैं। ये दोनों नए मॉडल विशेष रंगों, प्रीमियम डिटेलिंग और क्लासिक ब्रिटिश लुक के साथ पेश किए गए हैं। ब्रुकलैंड्स ब्लैक लीगेसी एडिशन ऐतिहासिक ब्रुकलैंड्स सर्किट से प्रेरित है, जहां राइडर वॉल हैंडले के 1937 के रिकॉर्ड प्रदर्शन ने गोल्ड स्टार बैज अर्जित किया था। इस मॉडल में गहरा काला पेंटवर्क, सुनहरी पिनस्ट्रिपिंग, क्रोम-फिनिश्ड फेंडर्स, क्विल्टेड सीट और क्रोम टच दिए गए हैं। वहीं, बर्मिंघम ब्लू एडिशन ब्रांड की…
