15
Oct
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपने इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल विंडसर का नया 'इंडल्ज एडिशन' लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 17,99,800 रुपये तय की गई है। इस नए स्पेशल एडिशन के जरिए कंपनी ने अपने इस लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन में प्रीमियम स्टाइलिंग और पिछली सीट के आराम को और अधिक बेहतर बनाया है। इस स्पेशल एडिशन के बाहरी हिस्से में कंट्रास्ट ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन शैडो गोल्ड कलर, ब्लैक आउटसाइड रियर-व्यू मिरर्स, 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और एक्सक्लूसिव इंडल्ज बैजिंग दी गई है। वहीं केबिन के भीतर अर्बन टैन और ब्लैक अपहोल्स्ट्री, कढ़ाई वाले फ्रंट हेडरेस्ट और…
