14
May
एनएसडीसी इंटरनेशनल दुनिया भर में केयरगिविंग सेगमेन्ट में कौशल की खामियों को दूर करने की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है, एनएसडीसी इंटरनेशनल ने ग्लोबल हेल्थकेयर की क्षमता बढ़ाने के लिए तकरीबन 1 लाख केयरगिवर्स को प्रशिक्षित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। गौरतलब है कि दुनिया भर में इन प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है।अब तक संगठन हज़ारों कुशल केयरगिवर्स को जर्मनी, जापान, यूके और इज़रायल जैसे देशों में नौकरियों के अवसर उपलब्ध करा चुका है। इस प्रशिक्षण के तहत उम्मीदवारों को विशेष सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण तथा अंग्रेज़ी, जर्मन एवं जापानी भाषाओं में कौशल…
