Business

प्रधानमंत्री ने किया सुजुकी के पहले वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन ‘ई-विटारा’ का लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने किया सुजुकी के पहले वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन ‘ई-विटारा’ का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट से कंपनी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत में निर्मित यह इलेक्ट्रिक कार यूरोप और जापान जैसे उन्नत बाजारों सहित 100 से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने हंसलपुर में सुजुकी की ईवी विनिर्माण सुविधा का दौरा किया और अहमदाबाद जिले के हंसलपुर में टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन किया। यह संयंत्र टॉशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उपक्रम है। इसके माध्यम से बैटरी…
Read More
भारत में एप्पल 4 सितंबर को पुणे में अपना चौथा स्टोर खोलेगा

भारत में एप्पल 4 सितंबर को पुणे में अपना चौथा स्टोर खोलेगा

Apple ने मंगलवार को पुणे में एक नए रिटेल स्टोर के लॉन्च की घोषणा की, जो भारत में अपने निरंतर विस्तार के तहत 4 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने बताया कि Apple कोरेगांव पार्क नामक यह स्टोर पुणे के ग्राहकों को Apple उत्पादों को खोजने और खरीदने, सेवाओं तक पहुँचने और विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। यह पहल Apple द्वारा 2 सितंबर को बेंगलुरु में एक और आउटलेट, Apple Hebbal, खोलने की योजना के तुरंत बाद हुई है। Apple ने एक बयान में कहा, "Apple Koregaon Park और Apple Hebbal में, ग्राहक नवीनतम उत्पाद श्रृंखला देख सकते…
Read More
SOAR कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली छात्रों को AI स्किल से सुस्सजित करने की दिशा में भारत के तेजी से बढ़ते कदम

SOAR कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली छात्रों को AI स्किल से सुस्सजित करने की दिशा में भारत के तेजी से बढ़ते कदम

विज्ञान और तकनीक की तेज़ी से बढ़ती इस दुनिया में भारत ने केवल बदलावों को देखने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है, बल्कि यह उसके अनुरूप काम करने और अपनी भावी पीढ़ी को इसके लिए तैयार करने के लिए नित नए कदम उठा रहा है। देश लगातार नए और भविष्योन्मुख कार्यक्रमों को आकार दे रहा है। यह आवश्यक भी है, क्योंकि तेजी से बदलती दुनिया में तकनीक हर रोज़ नई शक्ल ले रही है और हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित कर रही है। उदाहरण के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने हमारे हर काम को गहराई से प्रभावित…
Read More
एक्सिस बैंक का ‘इवॉल्व’ सिलीगुड़ी में एमएसएमई को सशक्त बनाएगा, सतत विकास में होगा सहायक

एक्सिस बैंक का ‘इवॉल्व’ सिलीगुड़ी में एमएसएमई को सशक्त बनाएगा, सतत विकास में होगा सहायक

देश के निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अपने प्रतिष्ठित एमएसएमई नॉलेज सीरिज सेमिनार ‘इवॉल्व’ के 10वें संस्करण का सफल आयोजन किया। इस बार का विषय था ‘$10 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना’, जिसमें एमएसएमई क्षेत्र को भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में योगदान देने के अवसरों और चुनौतियों पर गहन चर्चा हुई।  कार्यक्रम में उद्यमियों, उद्योग जगत के नेताओं और नीति विशेषज्ञों ने भाग लिया। एक्सिस बैंक के वाणिज्यिक बैंकिंग समूह के अध्यक्ष  विजय शेट्टी, ट्रेजरी मार्केट सेल्स के ईवीपी ब्रजेश चालिल, और एसईजी एसेट्स के ईवीपी रतुल मुखोपाध्याय…
Read More
त्योहारों का उत्साह दोगुना होगा: बजाज पल्सर हैट्रिक ऑफर के साथ त्योहारों में बढ़ेगी खुशियाँ

त्योहारों का उत्साह दोगुना होगा: बजाज पल्सर हैट्रिक ऑफर के साथ त्योहारों में बढ़ेगी खुशियाँ

दुनिया की सबसे व्हॅल्युएबल टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर कंपनी, बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज अपनी लोकप्रिय पल्सर रेंज के लिए हैट्रिक ऑफर की घोषणा की। यह ऑफर महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश के मार्केट में उपलब्ध होगी। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और हैट्रिक ऑफर के तहत राइडर्स को पल्सर रेंज पर विशेष कीमत, कैशबैक लाभ और वैल्यू एडिशन का तिहरा फायदा मिलेगा।  हैट्रिक ऑफर के माध्यम से ग्राहकों को 10,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। इसमें तीन लाभ शामिल हैं: एक कैशबैक ऑफर, दूसरा बीमा पर बचत, और तीसरा…
Read More