Business

वन विभाग ने  भारी मात्रा में साल की लकड़ी जप्त की

वन विभाग ने भारी मात्रा में साल की लकड़ी जप्त की

वन विभाग के पाना मोबाइल रेंज के वनकर्मियों ने  ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अभियान चलकर  दो लाख रुपये से अधिक की साल की लकड़ी जप्त की। जानकरी के अनुसार वन विभाग के पाना मोबाइल रेंज के वनकर्मियों ने मंगलवार सुबह अलीपुरद्वार जिले के चिंचुला चाय बागान में छापेमारी कर साल की लकड़ियों की 10 सिल्ली जप्त की।   लकड़ी तस्कर बक्सा बाघ  परियोजना के जंगल से साल के पेड़ों को काटकर तस्करी करने की योजना बनाई थी । इससे पहले वन कर्मी अभियान चलाकर ये लकड़ियां जप्त कर ली। 
Read More
एसएसबी जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

एसएसबी जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

एसएसबी के एक जवान ने दो राउंड फायरिंग कर आत्महत्या कर ली। मृत एसएसबी जवान की शिनाख्त आठ नंबर बटालियन के जवान रकमराव  (30) के रूप में की गयी है।  बड़ मनीराम जोट कैंप में  गोली लगने के बाद उसे नक्सलबाड़ी अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  शव को  पोस्टमार्टम  के लिए  उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व  अस्पताल भेज दिया गया है।
Read More
उचित मूल्य नहीं मिलने से खफा किसानों से सड़क पर सब्जियां फेंक किया प्रदर्शन

उचित मूल्य नहीं मिलने से खफा किसानों से सड़क पर सब्जियां फेंक किया प्रदर्शन

जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी में किसानों ने सड़क पर सब्जियां फेंककरविरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया थोक व्यापारी उनसे सब्जियां नहीं ले रहे हैं। परिणामस्वरूप  उन्हें सब्जियों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खेतों में उपजायी गयी सब्जियों के उचित दाम दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों ने सड़क पर सब्जियां  फेंककर सड़क अवरोध किया। बताया जाता है चुनाव  खत्म होने के बाद भी किसानों को फसलों के उचित मूल्य नहीं  मिलने एवं थोक कारोबारियों द्वारा सब्जी नहीं खरीदने को लेकर किसानों एवं थोक कारोबारियों में विवाद हो गया।  इसके बाद किसानों से सब्जियां सड़क…
Read More
रेल यात्रियों में  मास्क,सेनिटाइजर वितरित

रेल यात्रियों में मास्क,सेनिटाइजर वितरित

देश भर के साथ साथ पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।  कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर भारतीय रेल ने रेल में सफर करनेवाले लोगों के लिए मास्क पहनना आवश्यक कर दिया है।  मास्क नहीं पहनने पर फ़ाईन काटे जा रहे हैं।  रेलवे की ओर से  जारी नियमों के अनुसार राज्य के किसी भी स्टेशन से बिना मैक्स के ट्रेन पर चढ़ने वालों से जुर्माना वसूला जायेगा। रेलवे के इस नियम के लागू  होने के बाद आज पुलिसकर्मी बापन दास ने सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के सभी यात्रियों और ट्रेन के डिब्बे में सफर…
Read More
गृहमंत्री अमित शाह ने कालियागंज में किया रोड शो

गृहमंत्री अमित शाह ने कालियागंज में किया रोड शो

गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज विधानसभा के भाजपा  उम्मीदवार सौमेन रॉय के समर्थन में रोड शो किया। वे आज हेलीकाप्टर से कालियागंज कॉलेज मैदान में उतरे। यहाँ से वे सुकान्त मोड़ गए और फिर वहां से  वे  खुली छत की कार में सवार होकर रोड शो किया। अमित शाह के इस रोड शो में हजारों की संख्या में भाजपा समर्थक शामिल हुए।  गृहमंत्री के रोड शो के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे । 
Read More