Business

विधान मार्केट व्यवसायी समिति ने कोरोना को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

विधान मार्केट व्यवसायी समिति ने कोरोना को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

पूरे देश के साथ साथ पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।  सिलीगुड़ी में भी बड़ी तेजी से संक्रमण फैलता जा रहा है.   इस विकट स्थिति को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी विधान  मार्केट व्यवसायी समिति ने खरीदारों और विक्रेताओं को कोरोना के बारे में जागरूक करने की पहल शुरू की है। मंगलवार  शाम को समिति  के सदस्यों ने सिलीगुड़ी विधान मार्केट क्षेत्र में लोगों के बीच कोरोना को  लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इन लोगों ने  दुकानदारों से अपील की कि वे बिना मास्क के किसी भी खरीदार को सामान न बेचें।
Read More
नो ब्रिज , नो वोट * रायगंज के खलसीघाट इलाके के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान

नो ब्रिज , नो वोट * रायगंज के खलसीघाट इलाके के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान

उत्तर दिनाजपुर जिले का 8 विधानसभा क्षेत्र में 22 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे।   इससे ठीक पहले रायगंज ब्लॉक के पांच नंबर शेरपुर ग्राम पंचायत के खलसीघाट इलाके के लोगों ने पुल बनाने की मांग में चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया अगर इस नदी पर पुल होता , तो सड़क की दुरी 30 किमी से घटकर 8 किमी रह जाएगी। मंगलवार को नदी पर पुल बनाने की मांग में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए नो ब्रिज - नो  वोट का नारा लगाते हुए चुनावों बहिष्कार की घोषणा की।  इन ग्रामीणों ने अपने  सीने पर "मैं वोट नहीं दे रहा…
Read More
24 घंटे में 2,59,170 नए COVID-19 मामले, मरने वालों की संख्या सर्वाधिक 1761

24 घंटे में 2,59,170 नए COVID-19 मामले, मरने वालों की संख्या सर्वाधिक 1761

कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार बदस्तूर जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को एक बार फिर देश में ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. यह लगातार चौथा दिन है जब देश में ढाई लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं, मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 2,59,170 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है. वहीं इस अवधि में मरने वालों की संख्या सर्वाधिक 1761 रही है, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 1,80,530 हो गई है. सबसे चिंता का विषय…
Read More
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (PM Manmohan Singh) को कोरोना वायरस संक्रमित

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (PM Manmohan Singh) को कोरोना वायरस संक्रमित

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया. सूत्रों ने बताया कि सिंह को हल्का बुखार है और जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं. पिछले साल नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद 87 वर्षीय सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था. कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. वह 2004…
Read More
भाजपा उम्मीदवार ने तृणमूल नेता को कहा टोलाबाज , टीएमसी नेता ने दी मानहानि के  मुकदमे की चेतावनी

भाजपा उम्मीदवार ने तृणमूल नेता को कहा टोलाबाज , टीएमसी नेता ने दी मानहानि के मुकदमे की चेतावनी

 जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा केंद्र के भाजपा उम्मीदवार सौजीत सिंहने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता सैकत चटर्जी के विलासितापूर्ण जीवन शैली पर सवाल खड़ा करते हुए उनकी आय के स्रोत सार्वजानिक करने की मांग की है। गौरतलब है चुनाव खत्म होते ही जलपाईगुड़ी में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गयी है। एक संवाददाता सम्मलेन में  भाजपा उम्मीदवार सौजीत सिंह ने युवा तृणमूल के जिला अध्यक्ष सैकत चटर्जी का  नाम लिए बगैर  उनपर  निशाना साधा। श्री सिंह ने युवा तृणमूल के जलपाईगुड़ी के जिला अध्यक्ष सैकत चटर्जी के बारे में कहा वे विलासितापूर्ण जीवन कैसे जी सकते हैं।वे एक "ब्रिफ्लेस लॉयर " हैं । लेकिन वह एक शानदार जीवन जी…
Read More