06
May
उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर के एसडीओ सप्तर्षि नाग ने इस्लामपुर महकमे में चुनाव बाद हिंसा को लेकर बुधवार शाम सर्वदलीय बैठक की। कोविद नियमों का पालन करते हुए इस्लामपुर एसडीओ कार्यालय में एक खाली जगह में इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने कहा कि इस्लामपुर महकमे के इस्लामपुर और चोपड़ा में चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद के अधिक हिंसा देखी गयी। जानकारी के अनुसार बैठक में मौजूद नेताओं के बीच इस्लामपुर महकमे के विभिन्न स्थानों में चुनाव बाद हिंसा को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। इसके साथ ही इन नेताओं ने क्षेत्र…
